AM और PM का मतलब क्या होता है?

0
592

AM और PM का मतलब क्या होता है – जब भी हमारे मन में AM और PM का ख्याल आता है तो हम घड़ी के इस्तेमाल के बारे में सोचने लगते हैं। क्योंकि आप सभी ने कभी न कभी तो घड़ी का इस्तेमाल जरूर किया होगा।

आप सभी जब अपनी डिजिटल घड़ी या स्मार्टफोन में समय देखते होंगे और समय के साथ आपको AM और PM दिखता होगा। उस समय आपके मन में यह सवाल जर्रोर आता होगा कि AM और PM का क्या मतलब होता है।

AM और PM की वजह से लोगों को बहुत कन्फ्यूजन होता है क्योंकि जब लोग घड़ी देखते समय AM और PM को देखते हैं तो वह उन्हें रात और दिन के समय को पहचानने में काफी कन्फ्यूजन होता है। इसीलिए काफी सारे लोग इनका मतलब समझना चाहते हैं। वैसे भी लोगों को अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए “AM और PM का मतलब क्या होता है?” यह जरूर पता होना चाहिए।

am aur pm ka matlab
AM aur PM Means

देखा जाए तो घड़ी का अविष्कार मनुष्य ने वर्षों पहले ही कर दिया था। घड़ी को हमारे प्रमुख आविष्कारों में से एक माना जाता है। घड़ी का आविष्कार होने से पहले लोग सूर्य और चन्द्रमाँ की स्थिति को ध्यान में रख कर ही समय को समझते थे और समय की गणना करते थे। इसके साथ ही समय देकने के लिए तारों (Stars) की स्थिति पर भी नजर रखी जाती थी। प्राचीन काल में सूर्य को आधार मानकर भी समय की गणना की जाती थी।

मनुष्य जीवन के शुरूआती दौर में मिश्र के लोगों ने ही समय को समझना सबसे पहले शुरू किया था। क्योंकि इन्होंने “12” को आधार बनाकर एक दिन के समय को 24 हिस्सों में बराबर बाँट दिया था। इसके बाद समय के साथ नए नए उपकरण बनते चले गए। इसी कारण आज हम डिजिटल घड़ी (Digital Watch) का इस्तेमाल करके कभी भी और कहीं भी सही समय का पता लगा पाते हैं।

AM का क्या मतलब क्या होता है | What is AM Full Form in Hindi

AM का फुल फॉर्म – Ante Meridien

Ante Meridien, इस शब्द को लेटिन भाषा से लिया गया है। इसी कारण से यह सुनने और बोलने में थोड़ा कठिन है। जिसका हिंदी में अर्थ होता है “दोपहर से पहले” और इंग्लिश में इसे “Before Noon” कहा जाता है। AM हमेशा सुबह के समय को दर्शाता है। क्योंकि आपने कभी न कभी जरूर नोटिस किया होगा कि मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक हमेशा AM और दोपहर 12 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक PM दिखाई देता है।

PM का क्या मतलब होता है? | What is PM Full Form in Hindi

PM का फुल फॉर्म – Post Meridian

Post Meridian शब्द के बारे में काफी लोग नहीं जानते हैं। क्योंकि यह इंग्लिश का शब्द नहीं है। इस शब्द को लेटिन भाषा से लिया गया है। इसे हिंदी में दोपहर के बाद का समय और अंग्रेजी में After Noon बोला जाता है। PM को हमेशा दोपहर के बाद वाले समय के लिए ही इस्तेमाल में लिया जाता है। कहने का मतलब यह है कि PM दोपहर 12 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है।