Computer की स्पीड को बढ़ाने के 5 आसान तरीके!

0
988

आज के समय में कंप्यूटर कौन नहीं जानता या यूं कहें कि कंप्यूटर कैसे काम करता है और कंप्यूटर कैसे चलाते हैं? लेकिन, क्या हमने कभी यह जानने की कोशिश की है कि “Computer Ki Speed Ko Kaise Badhaye“, कंप्यूटर की स्पीड को बढ़ाने के कौन-कौन से तरीके हैं।

हम इस आर्टिकल के माध्यम से कंप्यूटर या लैपटॉप की स्पीड को आसानी से कैसे बढ़ा सकते हैं (How To Speed Up Laptop in Hindi)। उनसे जुड़ी हुई बातों को समझेंगे। क्योंकि यह कंप्यूटर यूजर के लिए वाकई बहुत ही जरूरी विषय है।

वैसे तो यह समस्या है कंप्यूटर या लैपटॉप में आमतौर पर देखने को मिलती है। जिससे कि यूजर को कंप्यूटर की स्पीड को लेकर बहुत परेशान होना पड़ता है। 

हमारे कंप्यूटर की स्पीड धीमी होने के कारण कंप्यूटर की परफॉर्मेंस अच्छा कार्य नहीं कर पाती। इस कारण से यूजर को कंप्यूटर से संबंधित अनेक कार्य करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

ज्यादातर यूजर कंप्यूटर की स्पीड स्लो होने पर कंप्यूटर को पूरी तरह फॉर्मेट करते हैं। या उसकी ड्राइव को खाली करते हैं।

लेकिन इस कारण कभी-कभी हमारी कुछ जरूरी फाइल या फोल्डर आदि डिलीट हो जाते हैं। जिससे हमें डाटा का बहुत नुकसान होता होता है।

कंप्यूटर या लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ाएं? | How To Fast Computer Speed in Hindi

अब हम कुछ Step को Follow करेंगे। जिनसे हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप की स्पीड में काफी सुधार हो पाएंगे। और हमें कंप्यूटर चलाने का एक नया अनुभव हो पाए।

Step 1. C Drive को मैनेज रखें।

Step 2. Startup Running Programs को डिसेबल करें।

Step 3. Recycle Bin Folder को खाली रखें।

Step 4. कंप्यूटर में Drivers को सही ढंग से इंस्टॉल करें।

Step 5. Disk को Defragment अवश्य करें।

Step 1. C Drive को मैनेज रखें।

यहां हम उस ड्राइव की बात कर रहे हैं। जिसमें हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Windows Install करते हैं। अर्थात Drive C को हम जरूरी सॉफ्टवेयर के अलावा बाकी सभी सॉफ्टवेयर को Uninstall कर देंगे।

ऐसा हम इसलिए करते हैं। ताकि हमारे कंप्यूटर पर किसी भी प्रकार से लोड ना हो पाए। क्योंकि Drive C हमारे कंप्यूटर की मुख्य ड्राइव होती है। जिसको हमें काफ़ी अच्छे ढंग से मैनेज करना बहुत जरूरी है।

Step 2. Startup Running Program को डिसेबल करें।

हम जब भी कंप्यूटर को ऑन करते हैं तो सबसे पहले हमारे कंप्यूटर में BIOS प्रोग्राम रन होता है। यानी कि Post Screen आती है। और फिर कंप्यूटर पूरी तरह से चालू हो जाता है।

फिर हमारे कंप्यूटर में जो भी स्टार्टअप प्रोग्राम है वह रन होते हैं। जिससे कि कंप्यूटर बहुत ही स्लो वर्क करता है।

इसे Disable करने के लिए हमें सबसे पहले अपने कीबोर्ड में “Windows Key + R” को Press करना होगा। फिर Run Option में “msconfig” कमांड को Enter करना होगा। फिर OK Press करना है।

हम देखेंगे कि हमारे सामने एक “System Configuration” का बॉक्स ओपन हो जाएगा। यहां से हम स्टार्टअप ऑप्शन में जाकर वहां दिए गए सारे प्रोग्राम को Disable करते हैं।

फिर OK Press कर देंगे। फिर हम देखेंगे कि हमारे कंप्यूटर को Start होने में काफी कम समय लगेगा।

Windows Key + R –> Run Command Box –> Ok –> msconfig –> System Configuration –> Startup –> Disable all Program –> Ok

Step 3. Recycle Bin Folder को हमेशा ही खाली रखें।

यह तो हम सब जानते ही हैं कि जब भी हम अपने कंप्यूटर में से किसी फाइल या फोल्डर को डिलीट करते हैं। तो वह Recycle Bin में पहुँच जाती है।

लेकिन कभी हमने यह सोचा है कि Recycle Bin में जो डाटा स्टोर रहता है वह भी हमारे कंप्यूटर की परफॉर्मेंस पर काफी असर डालता है।

इसके लिए हम Recycle Bin फोल्डर को हमेशा खाली रहेंगे या फिर हम किसी भी फाइल या फोल्डर को परमानेंटली डिलीट कर देंगे।

उसके लिए हमें “Computer Shortcut Key” Shift + Delete Key को Press करना होगा। ताकि वह Permanently डिलीट हो जाए।

Step 4. कंप्यूटर में Drivers को सही ढंग से इंस्टॉल करें।

कंप्यूटर या लैपटॉप में लगे हार्डवेयर पार्ट्स के ड्राइवर्स को प्रॉपर रूप से चेक करेंगे। वह अच्छी तरह से स्टॉल है कि नहीं। और इंस्टॉल नहीं है तो उन ड्राइवर्स को सही ढंग से इंस्टॉल करेंगे।

क्योंकि यह भी हमारे कंप्यूटर की स्पीड को प्रभावित करते हैं।

Step 5. Disk को Defragment अवश्य करें।

हमें अपने कंप्यूटर के Windows में मिलने वाले टूल्स में एक Defragmenter Tool भी है। जिसका यूज़ हम ड्राइव के डाटा को एकत्रित करके अच्छे ढंग से रखने के लिए करते हैं।

यह Tool हमें विंडोज में All Programs के अन्दर Accessories ऑप्शन में System Tools में मिलता है। यह Tool हमें अवश्य ही उपयोग में लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here