आज के समय में गूगल (Google) का इस्तमाल सर्च इंजन के तौर पर पूरी दुनिया में हर कोई करता है। या यूँ कहें कि गूगल आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। परन्तु फिर भी अधिकतर लोगों को “गूगल का आविष्कार किसने किया और कब हुआ?” यह नहीं जान पाते हैं।
अगर कुछ वर्षों पहले की बात करें, तो उस समय इंटरनेट उपलब्ध नहीं था। तब हमारे कार्यों में होने वाली कठनाईयां भी कम नहीं थी। लेकिन, जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास हुआ और Internet आया तो लगभग सभी क्षेत्रों (मेडिकल, शिक्षा, प्रौद्योगिक क्षेत्र आदि) में अच्छे सुधार और कार्यो में तेजी भी देखने को मिली। जैसे आज के समय में इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना के बारे सोचना थोड़ा मुश्किल सा लगता है। ठीक वैसे ही Google भी आवश्यक बन चुका है। फिर चाहें गूगल के सर्च इंजन की बात हो या फिर गूगल के अन्य प्रोडक्ट की।
आज के दौर में हर दिन या बात करें हर समय इस Google Search Engine का इस्तेमाल आप अपने Mobile, Computer और अन्य उपकरण में करते ही होंगे। इसके बावजूद भी जिन लोगों को ये मालूम नहीं है कि “गूगल का आविष्कार कब हुआ” या “गूगल की खोज किसने की“ (Google Ki Khoj Kisne Ki). इन्हीं सब बातों के बारे में आज हम अपने इस लेख में आपको विस्तार से बताने वाले हैं। इसके अलावा आपको गूगल खोज से जुड़ी अन्य बातों के बारे में भी बतायेंगे। तो फिर चलिए जानते हैं कि “गूगल की खोज किसने की थी” और गूगल का आविष्कार कब हुआ था ?
गूगल क्या है? | What is Google in Hindi
आपको आसान शब्दों में बताएं तो “Google एक सर्च इंजन है, जिसकी मदद से आप इंटरनेट से जो भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। वह गूगल सर्च इंजन आपकी उस जानकारी को आसानी से ढूढ़ कर देता है“ इसे दुनिया भर में Google Search Engine के नाम से भी जाना जाता है। देखा जाए तो यह इंटरनेट की दुनिया में होने वाले सबसे बड़े आविष्कारों में से एक है।
हालांकि, दुनियाभर के लोग इसे ज्यादातर गूगल सर्च इंजन के तौर पर ही जानते हैं। लेकिन, अब यह एक बहुत बड़ी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। जिसमें जॉब करना हर किसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सपना होता है। गूगल सॉफ्टवेयर फील्ड तक ही सीमित नहीं है। बल्कि, गूगल ने हार्डवेयर के फील्ड भी अपनी एक अलग पहचान बनायीं है। हार्डवेयर फील्ड में गूगल के प्रोडट्स Smart Home, Google Pixel Phone, Pixel Buds और Pixelbook Go को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है।
यहीं एक नजर Mobile OS (Operating System) पर डालें तो दुनिया भर में सबसे अधिक एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल का ही एक प्रोडक्ट है। इसके अलावा YouTube, BlogSpot और पीसी ऑपरेटिंग सिस्टम में Chrome OS भी एक गूगल का ही प्रोडक्ट है। गूगल एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। इस आधार पर इसके कार्य भी अलग-अलग क्षेत्र में हैं। जैसे – ऑनलाइन एडवरटाइजिंग कंपनी, सॉफ्टवेयर, क्लाउड कंप्यूटिंग और हार्डवेयर फील्ड में कार्यरत है। परन्तु Google कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया में अपने प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदान करता है।
गूगल के प्रोडक्ट्स कौन-कौन से हैं?
देखा जाएं तो गूगल के बहुत से प्रोडक्ट्स हैं। मगर हम यहां आपको एक सूची के माध्यम से कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहें हैं। ताकि, आपको भी पता चल सके कि गूगल के प्रोडक्ट्स क्या हैं।
1. Gmail
2. Google Assistant
3. Google Maps
4. Google Docs
5. Google Suit
6. Google Keep
7. Google Drive, Blogger, Google Earth, Google Classroom, Google Ads
इस तरह ओर भी बहुत से प्रोडक्ट्स गूगल में शामिल हैं।
गूगल (Google) का आविष्कार किसने किया था और कब?

गूगल का आविष्कार Sergey Brin और Larry Page ने 4 सितंबर 1998 को मेन्लो पार्क, कैलिफ़ोर्निया अमेरिका में किया था। आज गूगल के जिस विस्तृत रूप को आप देखते हैं। उसे यहां तक लाने में इनके फाउंडर्स के साथ बड़े-बड़े इंजीनियर्स का योगदान रहा है।
Google की शुरुआत करने वाले Sergey Brin और Larry Page उस समय स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफ़ोर्निया के छात्र थे। उन्होंने इस गूगल (Google) की शुरुआत एक प्रोजेक्ट के रूप में की थी। इस आधार पर वर्तमान में यही दोनों गूगल के सबसे बड़े शेयर होल्डर भी हैं।
सर्वप्रथम Sergey Brin और Larry Page ने अपने इस सर्च इंजन (Search Engine) का नाम “बैकरब (BackRub)” रखा था। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सर्च इंजन Backlinks के आधार पर किसी भी वेबसाइट रैंकिंग को तय करता था। लेकिन, कुछ समय बाद इन दोनों ने मिलकर Googol नाम रखा था। मगर स्पेलिंग के गलत होने की वजह से यह Google (गूगल) बन गया। जो कि आज सबके सामने इतना बड़ा ब्रांड बनकर उभर कर आया।
यहां आपको स्पष्ट कर दें कि आज जिस सर्च इंजन Google का इस्तमाल दुनिया भर के लोगों द्वारा किया जाता है। इस Google का ही सबसे पहला नाम BackRub था। जो कि यह एक स्पेलिंग मिस्टेक थी। क्योंकि बैकरब (BackRub) का नाम Googol रखा जाना था। जिसका अर्थ ” ऐसा नंबर जिसमें 1 के बाद 100 शून्य हों”
लेकिन, Google (गूगल) का अर्थ यह है कि “यह सर्च इंजन लोगों के लिए बड़ी मात्रा में जानकारियों को इक्क्ठा करने में कार्यरत है“ गूगल ने अपना डोमेन (www.google.com) 15 सितम्बर 1997 को 1997 को रजिस्टर्ड किया था। जो कि बाद में गूगल 4 सितम्बर 1998 को एक कॉर्पोरेट कंपनी के रूप में स्थापित हुई।
सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज के दिमाग में गूगल बनाने का विचार तब आया। जब वह दोनों एक रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उस समायी वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफ़ोर्निया से पीएचडी कर रहे थे। परन्तु उस समय इस प्रोजेक्ट के तीसरे संस्थापक भी थे। जिन्होंने उस समय गूगल के इस प्रोजेक्ट में अधिकतर कोड टाइप किये और यह Scott Hassan प्रोजेक्ट टीम में हेड प्रोग्रामर थे।
मगर गूगल (Google) को कंपनी रूप में स्थापित होने से पहले ही Scott Hassan ने अपना नाम इस प्रोजेक्ट से बहार ले लिया। Scott Hassan का इस प्रोजेक्ट को छोड़ने का विशेष कारण रोबोटिक्स में करियर बनाना था। इसके चलते उन्होंने साल 2006 में “Willow Garage” नामक एक कंपनी की स्थापना भी की थी। इस कारण गूगल (Google) के आविष्कार में महत्वपूर्ण योगदान होने के बावजूद भी उन्हें आधिकारिक तौर पर Google फाउंडर की लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता है।
जाने: कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर
गूगल का आविष्कार कब और किसने किया?
Google का आविष्कार अमेरिका के दो कंप्यूटर इंजिनियर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने 4 सितंबर 1998 को मेन्लो पार्क, कैलिफ़ोर्निया अमेरिका में किया था।
गूगल का आविष्कार कहां हुआ था?
Google का आविष्कार कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) के मेन्लो पार्क में हुआ था।
गूगल का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Google का मुख्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका के माउंटेन व्यू में है, जो कि कैलिफ़ोर्निया में स्थित है।
