Google क्या है और इसे किसने बनाया है?

0
139

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो गूगल (Google) के बारे में जानना न चाहता हो, कि Google Kya Hai (गूगल क्या है?). गूगल आज दुनिया भर के लोगों के बीच एक अलग पहचान बना चुका है। अगर आपको किसी भी क्षेत्र में या कोई भी जानकारी प्राप्त करनी होती है तो वहां सबसे पहले नाम “गूगल” का ही आता है। क्योंकि गूगल की पहचान पूरी दुनिया में एक सर्च इंजन के तौर पर तो है ही ।

अगर हम कुछ वर्षो पहले की बात करें तो उस समय कुछ भी जानकारी ढूढ़ने के लिए या तो आप किताबों को देखते थे या फिर किसी अन्य व्यक्ति से उसके बारे में पूछते थे। यह बात भी सच है कि उस दौर में Internet तो मौजूद था और साथ ही कुछ वेबसाइट भी थी।

लेकिन, उस समय यूजर को इन वेबसाइटों से जानकारी प्राप्त करने में बहुत कठनाईयां आती थी। अर्थात पहले किसी भी विषय के बारे में खोज पाना वाकई बड़ा मुश्किल कार्य था। मगर जब से Google ने कदम रखा तब से गूगल ने लोगों को इंटरनेट सर्च करने के तरीकों को बताया और साथ ही नई टेक्नोलॉजी की परिभाषा का भी रूप बना।

चलिए फिर आपको आज अपने इस आर्टिकल के जरिये बताएँगे कि गूगल क्या होता है? , गूगल का इतिहास क्या है? , गूगल कैसे काम करता है? , गूगल प्रोडक्ट्स कौन-कौन से हैं? , गूगल पैसे कैसे कमाता है? और गूगल सर्च कैसे करें? , गूगल के फ़ायदे? और गूगल का आविष्कार कब और किसने किया? आदि के बारे में। आपको हमारे द्वारा इन सभी सवालों के जबाव तो मिलेंगी ही और साथ आपको गूगल (All About Google in Hindi) से सम्बंधित अन्य जानकारियों के बारे में भी बताएँगे। जैसे – Google एक दिन में कितना कमाता है? और गूगल में कितने कर्मचारी कार्य करते हैं? आदि।

गूगल क्या है (What is Google in Hindi)?

google kya hai
Google kya hai

गूगल एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कम्पनी है, जिसमे कई तरह की सेवाएं शामिल हैं जैसे – सर्च इंजन, ईमेल सर्विस और क्लाउड कंप्यूटिंग आदि। इसके अलावा गूगल दुनिया का सबसे सर्च इंजन भी है।

लेकिन, अब यह गूगल Search Engine प्लेटफार्म तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी गूगल ने अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। गूगल के कार्य करने के अन्य क्षेत्र जैसे – Online Advertising Company, Cloud Computing, Software और Hardware आदि के अलावा ओर भी बहुत सी इंटरनेट से जुड़ी सेवाओं के साथ ही गूगल अपने प्रोडक्ट्स भी यूजर्स को उपलब्ध करता है।

दोस्तों अब तो आपको पता चल ही गया है कि यह Google एक अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। जिसके पास दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन मौजूद है। Google ने सभी को किसी भी इनफार्मेशन को खोजने का बेहद आसान रास्ता दिया है। जिसका इस्तमाल आप हर रोज अपने Computer, Laptop, Tablet और Mobile जैसे उपकरणों में करते रहते हैं। तो चलिए फिर इस Google एक नजर में जानते हैं।

गूगल फुल फॉर्म (Google Full Form) | Google Full Form in Hindi

गूगल का फुल फॉर्मGlobal Organization of Oriented Group Language of Earth

Google एक नजर में / गूगल की जानकारी एक नजर में

गूगल (Google LLC)अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी
गूगल के संस्थापक (Founders of Google)लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन
गूगल की स्थापना4 सितम्बर, 1998 ( मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका )
गूगल का सीईओ (Google CEO)सुंदर पिचाई (2 अक्टूबर 2015 से अब तक)
गूगल का मुख्यालय (Google Headquarters)माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका)
गूगल का पैरेंट संगठनअल्फाबेट इंक (Alphabet Inc.)
गूगल के मुख्य प्लेटफार्मGoogle Search Engine, BlogSpot, YouTube, Google Earth, Google Assistant और Google Map आदि।
गूगल उद्योग (Google Industry)Online Advertising, Artificial Intelligence, Cloud Computing और Computer Software /Hardware आदि।
All About Google in Hindi

इसके मुख्यालय का नाम “गूगलप्लेक्स (Googleplex)” है जो कि “Mountain View, California (United States)” में स्थित है। जो कि दो शब्दों से मिलकर बना है, Google+Complex जिसका अर्थ “इमारतों का एक परिसर” होता है। यहीं अगर हम गूगल में काम करने वाले कर्मचारियों की बात करें तो आपको आश्चर्य होगा कि Google कंपनी से 139,995 कर्मचारी जुड़े हैं। यह आंकड़े वर्ष 2021 के अनुसार हैं।

अब हम Google Search Engine पर होने वाले हर दिन सर्च के बारे में जाने अर्थात गूगल पर प्रतिदिन कितना सर्च होता है? वैसे Google इसके बारे में सही इनफार्मेशन शेयर नहीं करती है। परन्तु एक अनुमान के हिसाब से गूगल पर लगभग 5.6 billion सर्च किये जाते हैं। इसी कारण यह विश्व की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली वेबसाइट है। गूगल के विकास का मुख्य कारण यूजर्स की वैल्यू को ध्यान में रखना है। अर्थात Google अपने यूजरों को इंटरनेट टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करता है। Google द्वारा दी जाने वाली मूल सेवाओं को एक सूची के माध्यम से जानते हैं।

1. Email के लिए – Gmail

2. Cloud Storage के लिए – Google Drive

3. language Translate के लिए – Google Translate

4. Time Management के लिए – Google Calendar

5. Location और Navigation के लिए – Google Map / Google Earth

6. Productivity Software के लिए – Google Sheets, Google Slides और Docs आदि।

7. Notes बनाने के लिए – Google Keep

8. Video Chat और Instant Messaging के लिए – Google Duo और Hangouts

9. Video Sharing के लिए – YouTube

10. News के लिए – Google News

ऐसी बहुत सी अन्य भी सुविधाएं हैं जिनके बारे में आपको आगे विस्तार से बताएँगे। जिन्हें गूगल अपने दुनिया भर के यूजरों को प्रदान करता है।

गूगल का इतिहास | History of Google in Hindi

गूगल (Google) की सफलताओं को देखते हुए क्यूँ न आप भी इसके इतिहास के बारे में जान लें। कि आखिर इस Google का क्या इतिहास है? Google की खोज की शुरुआत वर्ष 1996 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया (अमेरिका) में पढ़ रहे दो छात्र लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) के एक Research Project के दौरान हुई थी। अर्थात Google का आविष्कार लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) ने किया था। उनके इस Search Engine के कार्य में किसी Website को Backlinks के हिसाब से Rank करना था।

Larry Page and Sergey Brin
Larry Page and Sergey Brin

शायद आपको पता न हो कि Google प्रोजेक्ट के दौरान लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन के साथ एक तीसरे व्यक्ति भी इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में अपना योगदान दे रहे थे। जिनका नाम स्कॉट हसन (Scott Hassan) और यह उस समय एक सीनियर प्रोग्रामर के रूप में कार्य कर रहे थे। स्कॉट हसन ने गूगल खोज इंजन के लिए बहुत से कोड लिखे थे। परन्तु Google एक कंपनी के तौर पर स्थापित होने से पहले ही इन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपना नाम वापस ले लिया। इस आधार पर Google के खोजकर्ता में आधिकारिक रूप से लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) का नाम शामिल है।

गूगल ने अपना Domain Name (www.google.com) 15 सितम्बर 1997 को रजिस्टर्ड किया था। जो कि बाद में Google, 4 सितम्बर 1998 को एक कॉर्पोरेट कंपनी के रूप में स्थापित हुआ। लेकिन, Google 10 अगस्त 2015 से Alphabet Inc. की मुख्य सहायक कंपनी बन गयी।

गूगल कैसे कार्य करता है | How Google Works in Hindi

चलिए अब आप जान लीजिये कि Google कैसे काम करता है? तो यहां आपको बता दें कि Google अपने Algorithm के हिसाब से कार्य करता है। गूगल दुनिया की सबसे बड़ी Technology कंपनी है जिसके पास अपना Web crawler प्रोग्राम मौजूद है। Google दुनिया भर की वेबसाइटों को Crawling करने के लिए Spider और Boats की सहायता लेता है। जिसका कार्य उस वेबसाइट की इनफार्मेशन को कलेक्ट करके Google Database में Index कराना होता है।

1. Crawl

2. Index

3. Showing Search Result

मान के चलिए कि अगर कोई यूजर Google पर कुछ भी खोजता है तो गूगल उस यूजर के हिसाब से अपने डेटाबेस में उससे सम्बंधित Index Website और उनके Webpage से इनफार्मेशन को Collect करके यूजर को रिजल्ट के रूप में दिखाता है।

गूगल प्रोडक्टस कौन से हैं? | Google Products in Hindi

Google Products में लगभग वे सभी सेवाएं शामिल हैं जो गूगल पूरे दुनिया अपने यूजरों को उपलब्ध कराता है। वर्तमान में इंटरनेट पर मौजूद गूगल द्वारा अधिकतर सेवाएं फ्री ही होती हैं। लेकिन, बहुत सी ऐसी सेवाएं भी होती हैं जिनके लिए कुछ पैसे भी लगते हैं। चलिए फिर, आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए हम आपको Google के उन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हैं।

Google Products List 1
Google Products List 1
Google Products List 2
Google Products List 2

वैसे तो सभी गूगल प्रोडक्ट्स बड़े ही काम आने वाले हैं। हमने ऊपर आपको इमेज के माध्यम से 45+ Google Products को दिखाया है। इनमें से अधिक उपयोग होने वाले प्रोडक्ट्स और उनकी सेवाओं के बारे में जानते हैं।

Google Search EngineGoogle Pay
Google TranslateGoogle Assistant
YouTubeGoogle Workspace
Google ChromeBlogger
Google SitesGoogle Trends
Google DocsGoogle News
Google DriveGoogle Maps
Google EarthGoogle Store
Google FormsGoogle Play
GmailGoogle Classroom
Google Input ToolsGoogle Meet
Android OSGoogle Photos
Google Products

Google Search Engine

यह दुनिया का सबसे बड़ा Search Engine है और इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल दुनिया भर के लोगों द्वारा सबसे अधिक किया जाता है। इस Search Engine की शुरुआत यानि कि गूगल की स्थापना 4 सितम्बर 1998 को की गयी थी।

Google Translate

आज के समय में इस प्रोडक्ट का भी काफी इस्तमाल किया जाता है। ये एक भाषा परिवर्तन मशीन के रूप में कार्य करने वाला टूल है। Google Translate 133 भाषाओं में उपलब्ध है और इस Tool का लाभ प्रतदिन 500 मिलियन से अधिक लोग उठाते हैं। इस गूगल ट्रांसलेट की शुरुआत 28 अप्रैल 2006 को गूगल द्वारा की गयी।

YouTube

यूट्यूब (YouTube) इंटरनेट की दुनिया का सबसे बड़ा Online Video Sharing और Social Media प्लेटफार्म है। जिसको गूगल ने नवंबर 2006 को अपनी लिस्ट में शामिल कर लिया।

Google Chrome

Google Chrome बहुत ही पॉपुलर वेब ब्राउज़र है। गूगल ने अपने इस ब्राउज़र को सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए जारी किया था। इस क्रोम ब्राउज़र को इस्तमाल करने वालों की संख्या दुनिया भर में सर्वाधिक है।

Google Sites

Google Sites एक गूगल द्वारा बनाया गया वेबपेज बनाने का प्लेटफार्म है। जो लोग एक फ्री वेबपेज क्रिएट करना चाहते हैं तो वह यहां से कर सकते हैं।

Google Docs

Google Docs एक प्रकार का ऑनलाइन डॉक्यूमेंट एडिटर है। गूगल डॉक्स बिल्कुल MS Word की तरह ही कार्य करने वाला टूल है। इसका पुराना नाम Writely था। लेकिन, कुछ समय बाद इसे गूगल ने खरीद लिया जिसका नाम बदल कर Google Docs रख दिया गया। गूगल ने इसे 9 मार्च 2006 को शुरू किया था।

Google Drive

Google Drive गूगल द्वारा बनाई गयी क्लाउड स्टोरेज सेवा है। गूगल ड्राइव का इस्तमाल आप अपने Images, Video, Documents आदि को ऑनलाइन स्टोर करने के लिए कर सकते हैं। इस गूगल ड्राइव को गूगल ने 24 अप्रैल 2012 को शुरू किया था।

Google Earth

Google Earth जिसका पहला नाम Earth Viewer हुआ करता था। Google Earth (गूगल अर्थ) एक गूगल द्वारा बनाया गया ऐसा प्रोग्राम है। जो कि वास्तविक भूमंडल के रूप को दर्शाता है।

Google Forms

Google Forms गूगल की एक ऐसी सेवा है जिसकी मदद से आप Online Forms बना सकते हैं। इस Google Forms का इस्तमाल आप ऑनलाइन रूप से यूजर की जानकारी को एकत्रित करने के लिए कर सकते हैं।

Gmail

जीमेल (Gmail) एक गूगल द्वारा दुनिया भर के यूजरों को दी जाने वाली फ्री ईमेल सर्विस है। गूगल ने इस जीमेल मंच की शुरुआत 1 अप्रैल 2004 में की थी और यह 105 भाषाओं में उपलब्ध है।

Google Input Tools

इसे हम गूगल इनपुट टूल्स (Google Input Tools) के अलावा Google IME के नाम से भी जानते हैं। गूगल इनपुट टूल्स की मदद से आप 22 भाषाओं से टेक्स्ट इनपुट कर सकते हैं।

Android OS

Android OS एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम मुख्यतः एंड्रॉइड स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे उपकरणों के लिए तैयार किया गया है। गूगल द्वारा Android OS की शुरुआत सितम्बर 2008 में हुई थी।

Google Pay

Google Pay एक गूगल द्वारा संचालित डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। जिसकी मदद से आप ऑनलाइन भुगतान, ऑनलाइन बुकिंग आदि बस कुछ ही पलों में कर सकते हैं। यह बहुत ही सुरक्षित पेमेंट मोबाइल एप्लीकेशन है। इस Google Pay App को आप अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Google Assistant

Google Assistant, गूगल द्वारा तैयार किया गया एक वर्चुअल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर ऐप्प है। गूगल ने अपने इस खास एप्लीकेशन को मोबाइल और होम ऑटोमेशन के लिए पूर्ण रूप से तैयार किया गया है।

Google Workspace

Google Workspace इसको पहले Google Apps और कुछ समय बाद में G Suite के नाम से जाना जाता है। यह गूगल द्वारा बनाई गयी एक संग्रह है जिसके तहत क्लॉउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर और उत्पादकताओं का संग्रह समलित है।

Blogger

ब्लॉगर (Blogger) जानकारी साझा करने के बेहतर प्लेटफार्म में से एक है और यह एक अमेरिकी ब्लॉग प्रकाशन सेवा है। इस Blogger प्लेटफार्म को Google ने साल 2003 में खरीदा था।

Google Trends

गूगल ट्रेंड्स (Google Trends) एक बहुत ही प्रभावी Trending Search टूल है। यह ट्रेंडिंग में सर्च हो रहे टॉपिक को दर्शाता है। दरसल, यह एक Google की वेबसाइट है और जिसको दुनिया भर में Google Trend के नाम से जानते हैं।

Google News

Google News एक गूगल द्वारा संचालित समाचार सेवा है। गूगल ने अपने इस मंच Google News की शुरुआत सितम्बर 2002 में अपने बीटा वर्जन के साथ की परन्तु बाद में जनवरी 2006 में आधिकारिक तौर पर ऐप्प जारी किया। Google News का सर्वप्रथम विचार कृष्ण भारत के मन में आया और यही इसके फाउंडर भी हैं।

Google Maps

यह Google Maps एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसकी मदद से हम पूरी दुनिया के मानचित्र में सड़के, यातायात, इमारतें और नदियों आदि को सैटेलाइट इमेज के द्वारा देख सकते हैं। Google ने अपने इस Google Maps की शुरुआत फरवरी 2005 में की थी।

Google Store

यह मंच गूगल का एक Hardware रिटेल स्टोर है। इसको गूगल ने 11 मार्च 2015 को शुरू किया था। जिसमें आपको Google के Earbuds, Pixel Phone, Chromecast Dongles आदि प्रोडक्ट मिलते हैं।

Google Play

गूगल प्ले (Google Play) जिसको वर्तमान में लोग Google Play Store के नाम से भी जानते हैं। यह एक प्रकार से एंड्रॉइड ऐप्प स्टोर है। इस Google Play की शुरुआत गूगल ने 22 अक्टूबर 2008 में की थी। जिसे बाद में Google Play Store के नाम से एक बड़ी ब्रांड के तौर पर 6 मार्च 2012 से हुई थी।

Google Classroom

Google Classroom एक शैक्षिक संस्थानों के लिए फ्री वेब सर्विस है। जिसका मुख्य उद्देश्य असाइनमेंट बनाने से लेकर और ग्रेडिंग को सरल बनाना है। इस गूगल क्लासरूम को सार्वजनिक रूप से 12 अगस्त 2014 को शुरू किया गया था।

Google Meet

Google Meet गूगल द्वारा विकसित वीडियो संचार सर्विस है। इस Google Meet में आप बड़ी आसानी से वीडियो कॉलिंग से लेकर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कर सकते हैं। यह वेब ब्राउज़र, एंड्रॉइड और iOS प्लेटफार्म के लिए सक्षम है।

Google Photos

Google Photos गूगल की एक ऐसी ऑनलाइन सेवा है। जिसके जरिये आप Photos और video को शेयर करने के साथ ही इन्हें ऑनलाइन सुरक्षित भी कर सकते हो।

Google पर सर्च कैसे करें?

दोस्तों, “गूगल सर्च कैसे करते हैं?” यह जानने के लिए आपको हमारे द्वारा बताये गये बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आपको इन्हीं स्टेप्स के जरिये पता चल सकेगा कि गूगल सर्च कैसे करें?

स्टेप 1. सबसे पहलेआपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में मौजूद वेब ब्राउज़र को ओपन करें।

स्टेप 2. अब वेब ब्राउज़र के एड्रेस बार में आपको “www.google.com” यूआरल टाइप करना है और Enter प्रेस करना है।

स्टेप 3. अब आप जैसे ही Enter Press करेंगे, ठीक वैसे ही आपके सामने गूगल सर्च इंजन का होम पेज ओपन हो जायेगा।

स्टेप 4. गूगल सर्च इंजन ओपन होने के बाद आप यहां से जो भी Search करना चाहते हैं उसे Search Box में टाइप करें और Google Search पर क्लिक कर दें।

फिर आप देखेंगे कि आपने जो भी सर्च किया है उससे सम्बंधित रिजल्ट आपके सामने आ जायेंगे। दोस्तों यह था पूरा प्रोसेस गूगल से सर्च कैसे करें?

Google पैसे कैसे कमाता है?

गूगल आज के समय में इंटरनेट की दुनिया का कितना बड़ा नाम है यह तो सभी को पता है। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा लोकप्रिय सर्च इंजन होने के साथ ही गूगल पैसे कमाने में भी बहुत आगे है। जिसके चलते गूगल ने दुनिया भर के यूजरों के लिए अपने अधिकतर प्रोडक्ट फ्री कर रखे हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि फ्री सेवा देने वाली Google कंपनी आखिर इतनी कमाई कहां से करती है। आज आपको इसी विषय के बारे में बताते हैं कि “गूगल की कमाई कैसे होती है?” अर्थात “Google Paise Kaise Kamata Hai”. चलिए फिर जानते हैं इसके बारे में।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google अपना अधिकतर Revenue विज्ञापन से ही कमाता है। जी हां, दोस्तों गूगल अपनी कुल कमाई का 80% से अधिक केवल विज्ञापनों से ही कमाता है। गूगल के पास खुद के कई ऐसे प्लेटफार्म उपलब्ध हैं जहां से वह विज्ञापन को प्रसारित कर सकता है। गूगल निम्न प्लेटफार्म (Google Search, YouTube, Google Maps) का इस्तमाल करके विज्ञापनदाताओं के विज्ञापन को प्रसारित करता है।

Google अपने खुद के प्रोडक्टों से बहार भी अपनी विज्ञापन तकनीक का उपयोग कर अच्छा Revenue इक्क्ठा करता है। गूगल इंटरनेट पर उपस्थित Website या ऐप्प निर्माताओं के लिए Google विज्ञापन नेटवर्क निम्न माध्यमों (AdSense, AdMob, Google Ads Manager) से कार्य करता है। गूगल अपने Hardware प्लेटफार्म के जरिये भी काफी अच्छा Revenue जनरेट करता है। जिसके अंदर निम्न प्रोडक्ट शामिल हैं जैसे – Earbuds, Pixel Phone, Chromecast Dongles आदि।

Google के फ़ायदे क्या हैं? | Benefits of Google in Hindi

अब हम Google के फायदों पर नजर डालें तो गूगल के कोई निश्चित फ़ायदे नहीं हैं। गूगल के मुख्य फायदों में सबसे पहला नाम गूगल सर्च इंजन का आता है। गूगल ने अपने इस प्रोडक्ट गूगल सर्च इंजन को बिल्कुल मुफ़्त उपलब्ध कर रखा है जिसका उपयोग आज हर कोई करना पसंद करता है। गूगल के अनुसार इस सर्च इंजन पर 1 ट्रिलियन से अधिक वेबसाइट इंडेक्स हैं। जिसका सीधे तौर पर फ़ायदा एक इंटरनेट यूजर को होता है और जिसकी सहायता से यूजर किसी भी क्षेत्र में जानकारी ढूढ़ पाते हैं।

इसके अलावा गूगल के फायदों में गूगल का ऐड नेटवर्क यानि कि Adwords प्लेटफार्म की महत्वता भी अधिक है। जिसकी मदद से यूजर अपनी वेबसाइट या एंड्रॉइड ऐप्प पर आने वाले विज्ञापन के जरिये कमाई करना शुरू करता है। अगर यूजर की वेबसाइट पर अधिक से अधिक ट्रैफिक आता है तो उस समय उसकी इनकम भी उतनी अच्छी होती है। इस तरह Google ने दुनिया भर के यूजरों के लिए बहुत से फ़ायदे उपलब्ध करा रखें हैं।

List of Google Offices in India

इंडिया में गूगल ऑफिसराज्य
GurgaonHaryana
BangaloreKarnataka
MumbaiMaharashtra
HyderabadTelangana

F.A.Q – Google

Q. गूगल किस देश की कंपनी है? या गूगल किस देश का है?

Ans. गूगल एक अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। जिसकी शुरुआत एक कंपनी के तौर पर 4 सितम्बर 1998 को हुई थी।

Q. गूगल का हेडक्वार्टर कहाँ पर स्थित है?

Ans. गूगल का हेडक्वार्टर यानि कि मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका) में स्थित है।

Q. गूगल का मालिक कौन है?

Ans. दोस्तों, गूगल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनीयों की सूची में शामिल है। इस गूगल कंपनी के मालिक अमेरिका के दो कंप्यूटर इंजीनियर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन हैं। या यूं कहें कि Google का ओनर कौन है? – लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन।

Q. गूगल सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी कितनी है?

Ans. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का वेतन लगभग 250 मिलियन अमरीकी डालर है यानि भारतीय मुद्रा के अनुसार 1990 करोड़ रुपये की वार्षिक आय प्राप्त होती है। (रिपोर्ट के आधार पर) है। सुंदर पिचाई एक भारतीय मूल से हैं और इनका पूरा नाम पिचाई सुंदरराजन है। सुंदर पिचाई की कुल संपत्ति (Sundar Pichai net worth) लगभग 1320 मिलियन अमरीकी डालर है।

Q. गूगल कंपनी लगभग एक साल में, एक माह में, एक दिन में, एक मिनट में, एक सेकंड में कितना पैसा कमाता है?

Ans. हाल ही की वित्तीय वर्ष की रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने 256.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर का Revenue प्राप्त किया था। गूगल का सबसे अधिक पैमाने में Revenue विज्ञापन से आया है और गूगल ने 2021 में 209.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ था।

गूगल एक साल में256 बिलियन डॉलरअनुमानित
गूगल एक माह में21.33 बिलियन डॉलरअनुमानित
गूगल एक दिन में70 करोड़ डॉलरअनुमानित
गूगल प्रति घंटे में2.92 करोड़ डॉलरअनुमानित
गूगल एक मिनट में486666 डॉलरअनुमानित
गूगल एक सेकंड में8111 डॉलरअनुमानित

Q. गूगल का पूरा नाम क्या है? | Google Full Form in Hindi

Ans. गूगल का पूरा नाम (Google Ka Full Form) “ग्लोबल ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ ओरिएंटेड ग्रुप लैंग्वेज ऑफ़ अर्थ” है।

Q. भारत (इंडिया) में गूगल का ऑफिस कहां पर स्थित हैं?

Ans. आपको बता दें कि इंडिया में गूगल ऑफिस इंडिया (Google Office in India) में चार जगहों पर स्थित है: –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here