PhonePe क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

0
105

PhonePe (फोन पे) – आज हर कोई एक सुरक्षित और आसान डिजिटल भुगतान करना चाहता है। वैसे भी भारत में बहुत से Digital Payment Apps उपलब्ध हैं। उन्हीं ऐप्स में से एक PhonePe भी है। जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। इस फोनपे ऐप ने भी भारत को नगदी रहित (Cashless) बनाने के अभियान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फोन पे के बारे में सभी को पता होना चाहिए। जैसे – फोन पे (Phone Pe) क्या है? , PhonePe अकाउंट कैसे बनाये, PhonePe अकाउंट को बैंक से कैसे जोड़े ,PhonePe कैसे काम करता है इत्यादि के बारे में जानना आवश्यक है।

PhonePe क्या है? | What is PhonePe in Hindi

PhonePe एक ऑनलाइन मोबाइल भुगतान एप्प है जो UPI (Unified Payment Interface) आधारित सिस्टम पर कार्य करती है। इस PhonePe की स्थापना समीर निगम (संस्थापक और सीईओ), राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर द्वारा दिसंबर 2015 में की गई थी। PhonePe का मुख्यालय भारत के राज्य कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है। PhonePe वेबसाइट और मोबाइल ऐप (Android & iOS) दोनों में उपलब्ध है।

Phonepe kya hai
Phonepe kya hai

फोन पे (PhonePe) ऐप मोबाइल पर इस्तेमाल होने वाली डिजिटल भुगतान ऐप है। यह ऐप अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई तरह के भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराता है। फोनपे ऐप 11 से अधिक भारतीय भाषाओं में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। यह फोन पे मोबाइल एप्लीकेशन UIP प्रणाली पर कार्य करती है। जो कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित की गयी एक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर प्रक्रिया है। यह PhonePe App पूरी तरह से सुरक्षित व भरोसेमंद मोबाइल एप्लीकेशन है।

PhonePe का इतिहास

फोनपे को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा भुगतान प्रणाली हेतु 26 अगस्त 2014 को लाइसेंस प्राप्त हुआ था। इस फोनपे (PhonePe) कंपनी को अप्रैल 2016 में फ्लिपकार्ट (Flipkart) द्वारा अधिग्रहित किया गया था। इसके कुछ महीने बाद ही अगस्त 2016 को कंपनी ने सरकार समर्थित यूपीआई (UPI) प्लेटफॉर्म पर आधारित मोबाइल भुगतान ऐप को लॉन्च करने के लिए Yes Bank के साथ भागीदारी की थी और उसी समय अगस्त 2016 में ही इस Phone Pe (फोन पे) App को लाइव कर दिया गया था।

फोनपे लॉन्च होने के 3 महीने के अंदर ही इस डिजिटल पेमेंट ऐप को एक करोड़ से अधिक यूजरों द्वारा डाउनलोड किया गया था। इस फोनपे ऐप की मदद से यूजर पैसे भेजने या प्राप्त करने के अलावा मोबाइल रीचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, टिकट बुकिंग, डाटा कार्ड एवं अन्य बिल भुगतान के लिए इस्तमाल करते हैं। इसके साथ ही फ़ोनपे आपको अन्य सुविधाओं में FASTag रिचार्ज, बीमा, म्यूचुअल फ़ंड और सोना खरीदने जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है।

PhonePe ऐप को डाउनलोड कैसे करें? | How to Download PhonePe App in Hindi

इस फोन पे को इस्तमाल में लेने के लिए आपको इसके मोबाइल एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। यह फोन पे (Phone Pay) ऐप एंड्राइड यूजरों के लिए Google Play Store और iOS यूजरों के लिए Apple Store पर उपलब्ध है। आप इस फोनपे ऐप को अपने डिवाइस के अनुसार Download कर सकते हैं।

अपने मोबाइल में PhonePe ऐप को रजिस्टर कैसे करें? | How to Register PhonePe from Mobile in Hindi

यदि आप भी अपने मोबाइल पर फ़ोन पे (Phone Pay) ऐप को रजिस्टर करना और सेटअप करना चाहते हैं, तो नीचे हमारे द्वारा बताये गए कुछ स्टेपों को अवश्य फॉलो करें। इन स्टेपों के जरिये आप भी जान पाएंगे कि मोबाइल से PhonePe को रजिस्टर कैसे करें?

स्टेप 1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Google Play Store से इस Phone Pe ऐप को डाउनलोड करें और इसे ओपन करें।

स्टेप 2. फ़ोनपे ऐप ओपन होने के बाद आप अपना मोबाइल नंबर को टाइप करें।

स्टेप 3. मोबाइल नंबर टाइप करने के तुरंत बाद आपको एक OTP प्राप्त होगा। जिसकी मदद से आपका फोन पे अकॉउंट स्वतः वेरीफाई हो जायेगा।

स्टेप 4. इसके बाद अब आपको अपना नाम, ईमेल आईडी तथा 4 अंकों का Pin Set करें।

इस तरह आप भी अपने मोबाइल नंबर से फोन पे (Phone Pay) पर रजिस्टर हो सकते हैं

PhonePe ऐप कैसे काम करता है? | How PhonePe App Works in Hindi

फोनपे ऐप का कार्य ऑनलाइन वित्तीय सेवा प्रदान करना है। इस मोबाइल एप्लीकेशन को यूज करना बेहद ही आसान है। यह फ़ोन पे ऐप भी अन्य डिजिटल वॉलेट की तरह काम करता है। बस हमें इस फोनपे ऐप पर रेजिस्टर होना पड़ता है।

अगर कोई मोबाइल यूजर इस फ़ोन पे (Phone Pay) ऐप को डाउनलोड करता है, तब इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए यूजर को अपना वह मोबाइल दर्ज करना होता है। जिस मोबाइल नंबर से यूजर का बैंक अकॉउंट एक्टिव है। इतना करने के बाद फोनपे ऐप पर लेन-देन से संबंधित सभी जानकारियां लाइव हो जाती हैं। इसके साथ ही फोनपे ऐप यूजर के पास एक UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) आईडी भी उपलब्ध होती है। इस यूपीआई आईडी की मदद से यूज़र बड़ी आसानी लेन-देन कर सकते हैं।

फोनपे ऐप द्वारा आप निम्न कार्यो को बड़ी सरलता और तेज़ी से कर सकते हैं। इन कार्यो के बारे में हम आपको एक सूची के जरिये बताने जा रहे हैं।

1. मोबाइल रिचार्ज, DTH रिचार्ज और अन्य सभी रिचार्ज शामिल हैं।

2. बिल भुगतान के लिए।

3. ई-कॉमर्स साइटों से खरीदारी करें।

4. यूपीआई (UPI) माध्यम से भुगतान करें।

5. QR Code स्कैन करके भुगतान करें।

6. बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करें।

7. Cashback का लाभ उठाएं।

फोन पे (Phone Pe) के फायदे क्या हैं? | What are the benefits of Phone Pe

फोनपे एप्प अपने यूजरों को बहुत से ऐसे फ़ायदे उपलब्ध कराता है। जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को कम ही पता होता है। प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए इस फ़ोनपे के फायदे समान ही होते हैं। तो फिर चलिए जानते हैं इन फोनपे के फायदों के बारे में।

1. फोनपे ऐप Instant Money ट्रांसफर के लिए अच्छा विकल्प है।

2. फोनपे ऐप एक यूजर फ्रेंडली ऐप है।

3. यह यूजर्स के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध है।

4. फ़ोनपे ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है।

5. Phone Pe App अपने ग्राहकों को लेन-देन पर तत्काल कैशबैक और डिस्काउंट देता है।

6. इस फोनपे ऐप्प की मदद से आप एक से अधिक बैंक अकाउंट को मैनेज का सकते हैं।

7. यह ऐप्प भारत की बहुत सी स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध है जैसे – हिंदी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, मलयालम, असमिया, इत्यादि।

फ़ोन पे (Phone Pe) कस्टमर केयर नंबर क्या है?

1. अगर आप भी फोनपे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सहायता चाहते हैं तो आप निम्न नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
080-68727374, 022-68727374

2. इसके अलावा आप संदेश भेज कर भी सहायता ले सकते हैं। इसके लिए आपको बताये गए वेब एड्रेस https://support.phonepe.com/ पर जाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here