QR Code क्या है और खुद का QR Code कैसे बनाये?

0
660

क्या आपको मालूम है कि QR Code क्या है (What is QR Code in Hindi), QR Code कैसे काम करता है और QR Code कैसे बनाते हैं. आदि के बारे में। वैसे तो आज कल सभी शॉपिंग सेंटर, कंपनी के प्रोडक्ट्स बॉक्स पर और यहां तक की ऑनलाइन पेमेंट आदि में इसका इस्तमाल किया जाता है। क्योंकि यह काफ़ी सुरक्षित पेमेंट सिस्टम भी है। इसलिए वर्तमान समय में इसी QR Code प्रक्रिया के माध्यम से पेमेंट किये जाने लगे हैं।

भारत में डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार लगातार इस डिजिटल पेमेंट पर ज़ोर दे रही है और कैशलेस लेन-देन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसलिए आपको भी QR Code से जुड़ी सभी जरुरी बातों को जानना बहुत जरुरी है। हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन सभी प्रश्नों के उत्तर देने वाले हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

QR Code क्या है?

चलिए तो फिर सबसे पहले आपको यह बताते हैं कि यह क्यूआर कोड आखिर होता क्या है। दरसल, QR Code किसी प्रकार की खास जानकरी को सांकेतिक शब्दों में बदलने के लिए इस QR Code का उपयोग किया जाता है।

QR Code को अगर हम हिंदी में समझने की कोशिश करें तो यह एक तरह का मशीन पठनीय ऑप्टिकल बारकोड है। जिसके द्वारा किसी भी प्रोडक्ट से सम्बंधित जानकारी को छुपा कर रखा जा सकता हैं। जैसे – Locator (URLs), Identifier (Person) और Tracker (एक प्रकार का कोड) का डाटा छुपा रहता है। जो यूज़र को किसी वेबसाईट या फिर मोबाइल एप्लीकेशन तक पहुंचने में मददगार साबित होता है।

QR Code सिस्टम, UPC Barcode की तुलना तेजी से पठनीयता और अधिक से अधिक भंडारण क्षमता रखता है। यह दिखने में UPC Barcode से बिलकुल अलग है। QR Code में अधिक Information भी स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा इसे बड़ी आसानी से Capture भी किया जा सकता है।

क्यूआर कोड का इतिहास | History of QR Code in Hindi

क्यूआर कोड सिस्टम का आविष्कार जापानी कंपनी डेंसो वेव (Denso Wave) के मासाहिरो हारा ने 1994 में किया था। जिसे सबसे पहले Japan में मोटर वाहन उद्योग के लिए Develop किया गया था। QR Code दिखने में Square Barcode की तरह ही होता है।

QR Code Ka Full Form | What is the Full Form of QR Code

क्यूआर कोड का फुल फॉर्म – Quick Response Code (क्विक रिस्पांस कोड) होता है।

क्यूआर कोड कैसे बनाये | How to Make QR Code

QR Code ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आज के समय में सबसे अधिक इस्तमाल किया जाने वाला विकल्प है। सरकार द्वारा कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए काफ़ी बेहतर प्रयास है। इसलिए आपको भी क्यूआर कोड बनाने के बारे में पता होना चाहिए।

हम आपको क्यूआर कोड बनाने के एक सरल तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। क्यूआर कोड में आप अपनी खास जानकारियों को छुपा सकते हैं। जैसे – अपना नंबर, निकनेम, ईमेल, एड्रेस, कंपनी, वेबलिंक आदि जानकारियां इस क्यूआर कोड में फीड कर सकते हैं।

Note: – यहां हम आपको क्यूआर कोड बनाना एक वेबसाइट के माध्यम से बता रहे हैं। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है।

अगर आप भी अपना क्यूआर कोड बनाना चहाते हैं तो हमारे द्वारा बताये गये Steps को Follow करें।

Step 1 – QR Code बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबइल या कंप्यूटर में उपस्थित ब्राउज़र को Open करना है।

Step 2 – अब आपको मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र के एड्रेसबार में (https://www.qr-code-generator.com/) टाइप कर एंटर प्रेस करना है।

Step 3 – इस वेबसाइट के होमपेज पर आपको कई सारे Option नज़र आयेंगे। जैसे – URL, VCARD, TEXT, E-MAIL, SMS, WIFI, BITCOIN आदि के लिए आप QR Code क्रिएट कर सकते हैं।

Step 4 – इसके बाद आप क्रिएट किये हुए QR Code को Download भी कर पायेंगे।

Step 5 – आप जैसे ही Download बटन पर Click करेंगे तो यह QR Code आपके मोबाइल की गैलरी में आटोमेटिक रूप से एक Image के तौर पर सेव हो जायेगा। जिसे आप बड़ी आसानी से Share भी कर सकते हैं।

दुकानदार भी बनाये अपना QR Code

अगर आप भी एक दुकानदार हैं तो आपको भी QR Code बनाने के प्रोसेस के बारे में पता होना चाहिए। हमारे देश में कई कंपनियां हैं, जो इस QR Code के जरिये Payment करने की सुविधा दे रही हैं। जैसे – Paytm, Google Pay, Phonepe.

QR Code जनरेट करने के लिए सबसे पहले आपके पास एक बैंक अकाउंट होना चाहिए। अगर है तो उस बैंक अकाउंट को BHIM App से लिंक कर लें। फ़िर अपना यूनिक QR Code जनरेट कर लें। इसके बाद उस QR Code को Print करके दुकान में किसी भी जगह लगा दें। ताकि ग्राहक उस QR Code को स्कैन कर अपने पेमेंट का भुगतान कर सके।

मोबाइल से QR Code कैसे Scan करें।

आप भी पास भी iPhone, Android या Blackberry जैसे SmartPhone हैं और आप अपने SmartPhone से QR Code करना चहाते हैं तो इसके लिए आपको बस QR & Barcode Scanner App download करना होगा।

वैसे तो Google Play Store पर QR Code स्कैन करने के लिए बहुत से App मौजूद हैं। जैसे – QR Code Reader, QR Scanner इत्यादी। जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से QR Code को Decode कर सकते हैं।