Technology In Hindi : टेक्नोलॉजी एक ऐसा शब्द है जिससे ज्यादातर लोग परिचित हैं। ऐसे बहुत ही कम लोग लोंगे जो टेक्नोलॉजी के बारे में नहीं जानते। आज के समय में हर इंसान कहीं न कहीं और किसी न किसी रूप में टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है। अब हम टेक्नोलॉजी के इतने आदि हो चुके हैं कि आज के समय में इसके बिना जीना बहुत ही मुश्किल है। क्योंकि टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को बहुत ही ज्यादा आसान बना दिया है। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समझाने की कोशिश करेंगे कि टेक्नोलॉजी क्या है? , Technology Meaning in Hindi और टेक्नोलॉजी का मतलब क्या होता है?
Technology क्या है? | What is Technology
वैज्ञानिक ज्ञान का प्रयोग करके व्यावसायिक उद्देश्ययों के लिए जिन वस्तुओं, तकनीकों, कौशल और Methods का अविष्कार किया जाता है। उसे ही Technology कहते हैं। अगर साधारण भाषा में समझे तो टेक्नोलॉजी का मतलब क्या है? हमारे कार्यों को जो आसान करे वह टेक्नोलॉजी है।

टेक्नोलॉजी एक ऐसा ज्ञान है जिसकी वजह से इंसानों का जीवन पूरी तरह से बदल चुका है और आने वाले कुछ वर्षों में यह और भी ज्यादा बदल जायेगा। क्योंकिं देखा जाये तो आज के समय में ज्यादातर सभ क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। आज के समय में टेक्नोलॉजी काफी तेजी से विकसित हो रही है। हर दिन कुछ न कुछ नई टेक्नोलॉजी आती ही रहती है।
टेक्नोलॉजी एक ऐसी कला है जिसे वैज्ञानिक अपने अनुभव से दिन पर दिन और अच्छा करने में लगे हुए हैं। वैज्ञानिक वर्ग एक ऐसा वर्ग है जो मनुष्यों के जीवन को टेक्नोलॉजी की मदद से बेहतर और आसान बनाने में लगे रहते हैं। अभी तक मनुष्यों द्वारा अपने दिमाग की मदद से हजारों-लाखों अविष्कार सभी क्षेत्रों में किए जा चुके हैं। एक वो समय था, जब मनुष्य हथियारों को पत्थर से बनाया जाता था। लेकिन आज के समय में Artificial Intelligence जैसी टेक्नोलॉजी की वजह से लाखों अविष्कार हो चुके हैं। आने वाले समय में मनुष्यों द्वारा Artificial Intelligence की मदद से और भी बेहतर अविष्कार किए जाऐंगे।
Technology मनुष्यों के जीवन में कुछ नया नहीं है। क्योंकिं पाषाण काल से ही मनुष्य टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है। पाषाण युग की बात करें तो इस युग में टेक्नोलॉजी अपने शुरुआरी चरण में थी।
लेकिन आज के आधुनिक समय में इंसानों द्वारा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) और 5G जैसी तकनीकों को विकसित किया जा चुका है। आने वाले समय में यह तकनीकें और भी ज्यादा विकसित हो जाएंगी।
एक वह समय भी था जब हमने कंप्यूटर और मोबाइल की कभी कल्पना भी नहीं की थी। पहले के समय में जब एक-दूसरे को कोई मैसेज पहुँचाना या अपनी कोई बात करनी होती थी तो वह सिर्फ खत (Telegram) भेजकर ही संभव होता था। लेकिन आज के इस आधुनिक युग में हम मोबाइल के जरिए कभी-भी और कहीं-भी बात कर सकते हैं। ठीक इसी तरह से हम कंप्यूटर के जरिए कई घंटों का कठिन से कठिन कार्य सेकंडों में कर सकते हैं। आज के इस आधुनिक युग में लगभग सभी क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी का हिंदी में क्या अर्थ है?
आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि Technology को हिंदी में क्या कहते हैं। Technology को हिंदी में प्रौद्योगिकी कहा जाता है। आज के समय में ज्यादातर लोग टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए हैं। काफी सारे लोग तो ऐसे भी होते होंगे जो किसी न किसी रूप में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन टेक्नोलॉजी का हिंदी में क्या अर्थ होता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।
Technology की परिभाषा | Definition of Technology in Hindi
Technology की आसान शब्दों में परिभाषा यह है कि “वैज्ञानिकों के ज्ञान की मदद से व्यवहारिक उद्देश्यों के लिए जिन उपकरणों, तकनीकों और मशीनों का अविष्कार किया जाता है, उसी को टेक्नोलॉजी कहते हैं”
टेक्नोलॉजी का इतिहास | History of Technology in Hindi
टेक्नोलॉजी के इतिहास की बात की जाए तो मनुष्यों के जीवन की शुरुआत के कुछ समय बाद पाषाण काल में ही तो गयी थी। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मनुष्य अपनी उत्पत्ति के समय ही करते आ रहे हैं। मनुष्य समय के साथ अपने ज्ञान को बढ़ाने लगे। समय समय के साथ आज टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा एडवांस तो चुकी है कि मनुष्यों के काफी सारे कार्य तो मशीनों पर ही निर्भर हो चुके हैं। लेकिन अब हम टेक्नोलॉजी का अब तक का इतिहास जानने की कोशिश करेंगे।
पाषाण युग
देखा जाए तो पाषाण युग से ही टेक्नोलॉजी की शुरुआत हुई थी। पाषाण युग में मनुष्यों ने कुछ ऐसे आविष्कार कर लिए थे जो उनकी तो मर्रा की जिंदगी को काम आने लगे। जैसे पत्थर से बने हथियार, पत्थर से बने उपकरण, कुछ छोटे-बड़े उपकरण, कपडे और आग।
प्राचीन युग
प्राचीन युग में मनुष्य इंजीनियरिंग को काफी समझ चुके थे। इंजीनियरिंग के इसी ज्ञान के सहारे उन्होंने प्राचीन युग में कई अविष्कार किए। ये आविष्कार लगभग कई साड़ी सभ्यताओं द्वारा किए गए। जैसे मिश्र, चीन, फ़ारसी साम्राज्य, रोमन साम्राज्य, मेसोपोटामिया और अफ्रीका।
मध्यकालीन युग
मध्यकालीन युग तक काफी महत्वपूर्ण आविष्कार हो चुके थे। लेकिन इस युग का सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार “अर्थव्यवस्था” को बताया जाता है। अर्थव्यवस्था को मध्यकालीन युग का सबसे बड़ा आविष्कार माना जाता है।
औद्योगिक क्रांति
देखा जाए तो आधुनिक तकनीक और आधुनिक युग की शुरुआत औद्योगिक क्रांति के समय ही शुरू हो चुकी थी। इस युग को टेक्नोलॉजी के जन्म का समय भी माना जाता है। इस युग को औद्योगिक क्रांति इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस युग में कई सारी टेक्नोलॉजी और मशीनों का आविष्कार हुआ था। जैसे -भाप वाले इंजन, कपडा बनाने वाली मशीनें, मशीनों के टूल्स और धातु विज्ञान।
20 वीं सदी
बीसवीं सदी में टेक्नोलॉजी एक बहुत बड़ी क्रांति आयी थी। क्योंकि इस सदी में कंप्यूटर युग की शुरुआत हो चुकी थी। Computer ही इस सदी का सबसे बड़ा आविष्कार था। कंप्यूटर के साथ-साथ टेलीफोनी, जेट इंजन, इंटरनेट और रेडिओ जैसी तकनीकों का आविष्कार इसी सदी में हुआ था।
21 वीं सदी
21 वीं सदी की बात की जाए तो इस सदी में हम काफी ज्यादा आधुनिक हो चुके हैं। देखा जाए तो ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं बचा जिसमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल न किया जा रहा हो। आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) और स्टेम सेल यह दोनों ही टेक्नोलॉजी 21 वीं की सबसे महत्वपूर्ण अविष्कार हैं। ऐसी और भी बहुत सी टेक्नोलॉजी का आविष्कार 21 वीं सदी में हुआ जिनकी वजह से आज इंसानों का जीवन बहुत ज्यादा आसान हो चुका है। जैसे – बायो इंजीनीरिंग, 3D प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, जीन थेरेपि, क्वांटम टेक्नोलॉजी, मशीन लर्निंग, जैव प्रद्यौगिकी और परमाणु टेक्नोलॉजी आदि।
टेक्नोलॉजी के प्रकार | Types of Technology
आज Technology का इस्तेमाल लगभग सभी क्षेत्रों में किसी न किसी रूप में किया जा रहा है। अब हम टेक्नोलॉजी के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
इसे अभी तक की सबसे उन्नत टेक्नोलॉजी माना जाता है। आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस (Artificial Technology) एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए मशीनों को खुद से निर्णय करने के लायक बना दिया जाता है। एक तरह से इस तकनीक के जरिए मशीनों में सोचने और समझने की क्षमता डाल दी जाती है।
बायोटेक्नोलॉजी (Bio-Technology)
इस तकनीक का इस्तेमाल खास तौर पर स्वास्थ के क्षेत्र में किया जाता है। बायो टेक्नोलॉजी की मदद से जीवन को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट बनाये जाते हैं। इसके लिए उन प्रोडक्ट्स का जीवों पर प्रयोग भी किया जाता है। यह इसलिए किया जाता है क्योंकि जो प्रोडक्ट बनाया जा रहा है, वह बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के इंसानों के शरीर पर असर कर सके। बायो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अन्य कई क्षेत्रों में भी किया जाता है, जैसे – कृषि, पशुपालन, उद्योग और पर्यावरण।
वायरलेस टेक्नोलॉजी (Wireless Technology)
यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसके जरिए हम किन्हीं दो या दो से अधिक उपकरणों (Devices) को बिना किसी केबल (Wire) के आपस में जोड़ (Connect) सकते हैं। पहले के समय में सभी उपकरणों को वायर से ही जोड़ा जाता था। देखा जाए तो इससे कई समस्याएँ भी आती थी। जैसे – वायर का मुड़ना और वायर का टूटना। लेकिन अब मोबाइल चार्जिंग के लिए वायरलेस टेक्नोलॉजी आ चुकी है। इसके अलावा और भी कई तरह के प्रोडक्ट्स में हमें वायरलेस चार्जिंग देखने को मिलती है। जैसे – Tablet और Watch .
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (Information Technology )
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी को हिंदी में सूचना प्रौद्योगिकी भी कहा जाता है। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी को शार्ट में आई टी (IT) भी कहा जाता है। इस टेक्नोलॉजी को हम इस तरह इस तरह भी समझ सकते हैं कि कंप्यूटर से जुडी सभी चीजों को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के अन्तर्गत रखा जाता है। वह कार्य जो कंप्यूटर के द्वारा किए जाते हैं और कंप्यूटर से सम्बंधित सभी चीजें, जैसे – कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर, कंप्यूटर नेटवर्किंग, इंटरनेट, डाटा management और डाटा साइंस आदि। यह सभी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के अन्तर्गत आते हैं। आज के समय में ज्यादातर क्षेत्रों में IT को इस्तेमाल में लिया जाता है।
लेकिन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर हार्डवेयर को ही IT के क्षेत्र में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। आज कंप्यूटर के कारण कई और कार्य भी आसान हो गए हैं , जैसे – Data का आदान-प्रदान, Data को मेंटेन करके रखना और कंप्यूटर पर रिसर्च आदि। कंप्यूटर ने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। आईटी का इस्तेमाल लगभग सभी जरूरी क्षेत्रों जैसे- मेडिकल, बैंकिंग, एजुकेशन,बिज़नेस, कृषि, आदि में किया जा रहा है।
एजुकेशन टेक्नोलॉजी (Education Technology)
यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसके कारण आज शिक्षा ग्रहण करना बहुत ही आसान हो गया है। इस टेक्नोलॉजी को हिंदी में शैक्षिक प्रौद्योगिकी कहा जाता है। एजुकेशन टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम अपनी पढ़ाई कभी-भी और कहीं-भी कर सकते हैं। इसके लिए हमें किसी खास जगह जाने की जरूरत नहीं होती हैं। हम अपनी पढ़ाई को वीडियो क्लासेज, वर्चुअल क्लासेज और स्लाइड्स के जरिए घर बैठे बहुत बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इस तरह की एजुकेशन को e-Learning बोला जाता है। इसके अलावा हम ग्राफिक्स के जरिए पढ़ाई से सम्बन्धित बड़े से बड़े प्रश्न को बड़ी ही आसानी से समझ सकते हैं।
एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी (Entertainment Technology)
जिन तकनीक को इस्तेमाल में लेकर मनोरंजन को और बेहतर बनाया जा सके उसे ही एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी कहा जाता है। आज इस टेक्नोलॉजी की मदद से एंटरटेनमेंट बहुत ही आसान हो गया है। हम आज के समय में कई तरह से अपना एंटरटेनमेंट कर सकते हैं। जैसे – Social Media, Web Series, इंटरनेट, TV और Video Streaming आदि। इन सभी में से सोशल मीडिया और वेब सीरीज सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आने वाली और सबसे ज्यादा प्रचलित तकनीकें हैं।
ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी (Transport Technology)
इस टेक्नोलॉजी ने ट्रांसपोर्टेशन को बहुत आसान बना दिया है। आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाना आज के समय में सिर्फ ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी के कारण ही मुमकिन हो पाया है। इसीलिए आज हर जगह की यात्रा आसानी से की जा सकती है और इससे हमारे समय की भी बचत होती है। हम ट्रांसपोर्टेशन की सुविधाएँ कई सारे माध्यमों से ले सकते हैं, जैसे – पानी के जहाज, रेलमार्ग, सड़कें, और हवाई जहाज आदि।
अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी (Space Technology)
इसमें उन तकनीकों को शामिल किया गया है जो अंतरिक्ष से सम्बन्धित कार्यों में उपयोग में ले जाती है। आज के समय में इंसान स्पेस टेक्नोलॉजी में काफी तरक्क़ी कर चुका है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में कई सारी तकनीकों को शामिल किया गया है। जैसे – स्पेस ट्रेवल, स्पेस प्रोजेक्ट, अंतरिक्ष रिसर्च, अंतरिक्ष यान, Satellite Phone, GPS Technology और Satellite Telecast आदि। अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी के जरिये मौसम से सम्बंधित सूचनाओं का पता लगाया जा सकता है।
कृषि टेक्नोलॉजी (Agriculture Technology)
कृषि को दिन पर दिन और ज्यादा बेहतर बनाया जा रहा है क्योंकि यह इंसानों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। कृषि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल उत्पादन, को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने में किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी ने खेती को बहुत आसान बना दिया है। आज कृषि के क्षेत्र में मशीनों की मदद से काम समय में ज्यादा कार्यों को किया जा सकता है। जिससे कि उत्पादन और अधिक हो सके। कृषि टेक्नोलॉजी (Agriculture Technology) की मदद से कृषि के कई कार्यों में कदद मिलती है। जैसे – फसलों की कटाई, बीज रोपण, पैकेजिंग, अनाज को फेंकना, कीटों से फसलों की रक्षा, पशुओं को खिलाना और भूमि की सिंचाई आदि।
संचार प्रौद्योगिकी (Communication Technology)
संचार प्रौद्योगिकी ने इंसानों के जीवन को बिल्कुल बदल कर रख दिया है। क्योंकि इस टेक्नोलॉजी की मदद से हम दुनिया में कहीं भी और कभी भी सूचनाओं को भेज और प्राप्त कर सकते हैं। इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके हम इंटरनेट, वीडियो कालिंग, टेलीफ़ोन और रेडिओ जैसी सुविधाएँ ले सकते हैं।
टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान
देखा जाए तो टेक्नोलॉजी ने हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। लेकिन कई माईनों में टेक्नोलॉजी मनुष्यों के लिए हानिकारक भी साबित हुई है। हमेशा से हमें टेक्नोलॉजी के अच्छे परिणाम के साथ कुछ दुष परिणाम भी देखने को मिलते हैं। यह जरूरी नहीं होता है कि मनुष्यों द्वारा विकसित की हुई सभी टेक्नोलॉजी लाभदायक हों। अब हम आपको टेक्नोलॉजी के कुछ अच्छे और ख़राब परिणामों को समझाने की कोशिश करेंगे।
टेक्नोलॉजी के फायदे | Advantages of Technology
1. आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से समय की बचत के साथ-साथ हमारे ज्यादातर कार्यों को बहुत आसान बना दिया है।
2. इंटरनेट और मोबाइल की सहायता से हम दुनिया में किसी भी व्यक्ति से कहीं भी और किसी भी समय बातचीत कर सकते हैं।
3. पहले के समय में इंफॉर्मेशन और डाटा को संभाल कर रखना बहुत मुश्किल होता था। लेकिन आज के आधुनिक युग में हम अपने डाटा और इन्फॉर्मेशन को डेटाबेस और रिमोट स्टोरेज के जरिए बहुत ही आसानी से मैनेज कर सकते हैं। ख़ास बात यह है कि हम अपने डाटा और इन्फॉर्मेशन को कभी-भी और कहीं-भी एक्सेस कर सकते हैं।
4. टेक्नोलॉजी की सहायता से ही म्यूजिक, वीडियो, सोशल मीडिया और गेम्स आदि को इस्तेमाल करना संभव हो पाया है।
5. रेलगाड़ी, हवाई जहाजों और पानी के जहाजों द्वारा आवागमन सिर्फ टेक्नोलॉजी के कारण ही संभव हो पाया है।
6. आज के समय में शिक्षा पाना बहुत ही आसान हो गया है। अब हम e-Learning की सहायता से कभी-भी और कहीं-भी सेल्फ स्टडी कर सकते हैं।
7. कंप्यूटर के सहायता से अब हम घंटों का कार्य बस कुछ मिनटों में ही कर सकते हैं। कंप्यूटर के माध्यम से हम ऑनलाइन बुकिंग, मनी ट्रांसफर और बिल भुगतान बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।
8. टेक्नोलॉजी की मदद से सभी तरह के व्यवसायों का लेखा-जोखा Account Software की मदद से रखा जा सकता है।
9. पहले के समय में किसी को भी पेमेंट करने के लिए पैसा अपने पास रखना जरूरी होता था। लेकिन अब हम ATM, UPI, PayTM, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के सहायता से कभी-भी और कहीं से भी पेमेंट किया जा सकता है।
10. आधुनिक कृषि यंत्रों की सहायता से कृषि को करना बहुत आसान हो गया है। जिससे हम अपना समय और पैसा दोनों ही बचा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी के नुकसान | Disadvantages of Technology
1. टेक्नोलॉजी फायदेमंद होने के साथ-साथ असुरक्षित भी है।
2. जब हम या हमारे बच्चे कंप्यूटर या स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो इनके दुष प्रभाव से आंखों और त्वचा से सम्बंधित रोग होने का खतरा लगा रहता है।
3. टेक्नोलॉजी की वजह से हमारा वातावरण निरंतर प्रदूषित होता जा रहा है। जो कि गाड़ियों के धुएँ और केमिकलों से निकलने वाली जहरीली गैसों के कारण सबसे ज्यादा तो रहा है।
4. आज के समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सबसे ज्यादा युवा वर्ग कर रहा है। जिससे कि उनको एक प्रकार की लत लगती जा रही है। इसी कारण से वह धीरे-धीरे डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। इसके साथ ही उनका समय भी काफी बर्बाद होता है।
5. मोबाइल के टावर हमारे वातावरण के लिए काफी ज्यादा खतरनाक हैं। क्योंकि इनसे निकलने वाली हाई फ्रीक्वेंसी के रेज हमारे वातावरण को जीवन के लिहाज से काफी ज्यादा कमजोर बना रहे हैं।
6. जब हम लम्बे समय तक लगातार कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं तो इससे हमारे घुटनों का दर्द और कमर दर्द जैसी समस्याएँ होने लगती हैं।
7. हम अपने घरों में जो एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते हैं। यह हमारे वातावरण को और भी ज्यादा गर्म करता जा रहा है। इसके साथ ही यह हमारे शरीर में काफी साड़ी बीमारियों को पैदा करने का कारण भी है।
8. आधुनिक युग में रोबोट मनुष्यों के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन कभी-कभी यह नुकसान भी पहुँचा सकते हैं।
9. टेक्नोलॉजी के आने से बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। क्योंकि आज के समय में आधे से ज्यादा काम तो सिर्फ मशीनें ही संभाल रही हैं।
10. स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी ने काफी उन्नति की है। लेकिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो मशीनें इस्तेमाल में ली जा रही हैं। उनसे हमारे शरीर पर दुष प्रभाव बढ़ते ही जा रहे हैं।
