यूट्यूब का मालिक कौन है? | यूट्यूब की शुरुआत कब और किसने की?

0
333

YouTube (यूट्यूब) एक ऐसा नाम है, जो आज दुनिया भर के लोगों की जुबान पर है अर्थात सभी देशों के लोगों द्वारा हर दिन रात इस्तमाल किये जाने वाला सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग और वीडियो उप्लोअडिंग ऐप है। इस यूट्यूब का इस्तमाल तो आजकल सभी कर रहे हैं। लेकिन, क्या आपने कभी यूट्यूब के मालिक के बारे में सोचा है, कि यूट्यूब का मालिक कौन है? या यूँ कहें कि यूट्यूब को कब और किसने बनाया?

आज हम अपने इस लेख में इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं। YouTube के मालिक के बारे में जानने के साथ ही, यहां आपको यूट्यूब से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जबाब भी मिल पाएँगे। जैसे – YouTube का सीईओ कौन है? , यूट्यूब का असली मालिक कौन है? , YouTube की स्थापना कब हुई थी? , यूट्यूब किस देश की कंपनी है? आदि के बारे में। तो चलिए फिर देखते हैं कि “यूट्यूब का मालिक कौन है?”

यूट्यूब (YouTube) का मालिक कौन है?

YouTube Ka Malik Kaun Hai
YouTube Ka Malik Kaun Hai

आपको बता दें, कि यूट्यूब कंपनी का मालिक “Google” ही है। जी हाँ दोस्तों, यूट्यूब जोकि दुनिया का सबसे बड़ा Video Watching और Video Sharing प्लेटफॉर्म है। इस YouTube का मालिक (Owner of YouTube) कोई और नहीं बल्कि खुद गूगल ही है। यह यूट्यूब एक गूगल का ही प्रोडक्ट है। अगर हम इसे आसान शब्दों में बोलें तो गूगल यूट्यूब ही कहेंगे।

यूट्यूब (YouTube) की शुरुआत कब और किसने की?

यूट्यूब का मालिक कौन है? इसका जबाब तो आप लोगों को अभी तक के लेख में मिल ही गया होगा। लेकिन, अधिकतर लोगों को यह भी जानना है कि YouTube प्लेटफॉर्म की शुरुआत कब हुई थी? तो चलिए जानते हैं, इसके बारे में।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि Google की सहायक कंपनी यूट्यूब को गूगल ने नहीं बल्कि इसको बनाने का श्रेय उन तीन लोगों को जाता है। जिन्होंने इतने बड़े Video Watching प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। यूट्यूब बनाने वाले वे लोग कोई और नहीं PayPal के तीन कर्मचारी हैं। जिनका नाम जावेद करीम (Jawed Karim), चाड हर्ले (Chad Hurley) एवं स्टीव चैन (Steve Chen) हैं। वैसे भी गूगल से पहले ये लोग ही यूट्यूब के मालिक थे।

PayPal के इन तीनों कर्मचारियों द्वारा YouTube को 14 फरवरी साल 2005 में शुरू किया गया था। जिसको बाद में Google LLC ने $1.65 बिलियन देकर यूट्यूब को नवम्बर 2006 में अपने समूह का हिस्सा बना लिया। इसके बाद पूरी तरह से YouTube पर मालिकाना अधिकार गूगल का ही हो गया।

YouTube अमेरिका का Video Sharing और Video Watching प्लेटफॉर्म है। यूट्यूब का मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलिफोर्निया में स्थित है। यहीं अगर हम जाने कि यूट्यूब का सीईओ कौन है? तो, YouTube का CEO “सुसान वोजसिकी” है। YouTube को सबसे पहले अमेरिका में देखा जाता था। लेकिन, कुछ समय के बाद यूट्यूब की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही रही। यूट्यूब जैसे-जैसे ग्रो हुआ वैसे ही इसे अन्य देशों में भी लॉच कर दिया गया।

यूट्यूब (YouTube) भारत में कब आया?

भारत में YouTube की शुरुआत 7 मई 2008 को गूगल द्वारा की गयी। जिसमें यूटीवी (UTV), जूम चैनल, राजश्री ग्रुप के चेयरमैन और बेनेट कोलमैन एंड कंपनी जैसे अन्य प्रोडक्शन हाउस साझेदारों के साथ मिलकर YouTube को भारत में डेब्यू किया गया था।

यूट्यूब से सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर

Q. यूट्यूब (YouTube) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Ans. YouTube का मुख्यालय सैन ब्रूनो (San Bruno), कैलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका) में स्थित है।

Q. यूट्यूब (YouTube) का CEO कौन है?
Ans. YouTube के सीईओ “Susan Wojcicki” हैं। Susan Wojcicki गूगल की स्थापना में शामिल होने वाली सदस्य हैं और ये साल 1999 में गूगल की पहली मार्केटिंग मैनेजर बनी। फिर इन्होंने साल 2014 में YouTube के CEO के रूप में कार्य करना शुरू किया और वर्तमान में भी यही YouTube सीईओ हैं।

Q. दुनिया का सबसे पहला Youtuber कौन था?
Ans. यूट्यूब की दुनिया में सबसे पहले Youtuber खुद YouTube के Founder “Jawed Karim” थे। उनके द्वारा ही सबसे पहले यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट हुई थी।

Q. किसने सबसे पहले यूट्यूब (YouTube) पर वीडियो अपलोड किया था?
Ans. सबसे पहले YouTube पर वीडियो अपलोड करने वाले YouTube के Founder “Jawed Karim” थे। यह वीडियो मात्र 18 सेकण्ड का था, इस वीडियो का Title “Me at the zoo” था। इस वीडियो में आपको Jawed Karim, नज़र आएंगे जो खुद एक YouTube Founder थे। जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो, वह आपको कुछ हाथियों के झुण्ड के सामने खड़े हुए नज़र आयेंगे।

Q. YouTube (यूट्यूब) किस देश की कंपनी है?
Ans. यूट्यूब एक अमेरिकन कंपनी है और जोकि गूगल का ही प्रोडक्ट है।

Q. यूट्यूब (YouTube) की स्थापना कब हुई थी?
Ans. YouTube की स्थापना साल 2005 PayPal के इन तीनों कर्मचारियों द्वारा हुई थी। जिनका नाम जावेद करीम (Jawed Karim), चाड हर्ले (Chad Hurley) एवं स्टीव चैन (Steve Chen) है।

Q. दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल।
Ans. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि T-Series दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल है। जिसके वर्तमान में 213M subscribers हैं।