Instagram Par Follower Kaise Badhaye

0
431

अगर आप Instagram इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि Instagram Par Follower Kaise Badhaye? हमारे इस पोस्ट में दिए गए कुछ स्टेप्स के जरिए आप अपने Instagram के Followers को बड़ी ही आसानी से बड़ा सकते हैं। क्योंकि हमने इस पोस्ट में इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका बहुत ही अच्छी तरह से समझाने का प्रयास किया है।

आज के समय में Instagram सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म ही नहीं बल्कि यह लोगों के लिए Business से online पैसे कमाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया बन चुका है। इसी कारण से आज इंस्टाग्राम को इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

हमारे इस पोस्ट के आखिर तक आप जान चुके होंगे कि Instagram Followers कैसे बढ़ाये? क्योंकि हमने इसमें कुछ ऐसी नई ट्रिक्स के बारे में जानकारी दी है जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपने followers की संख्या को आसानी से बड़ा सकते हैं।

देखा जाए तो इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो के साथ-साथ Reels डालने की सुविधा भी देता है। क्योंकि आज के समय में Reels का चलन बहुत ज्यादा बाद गया है। कुछ स्टेप्स के जरिए आप इंस्टाग्राम में follower बढ़ाने के साथ-साथ अपनी पॉपुलैरिटी को भी बढ़ा सकेंगे।

Instagram Par Follower Kaise Badhaye

Instagram Par Follower Kaise Badhaye
Instagram Par Follower Kaise Badhaye

अब हम आपको कुछ Tricks के बारे में बताने वाले हैं जिनमें हमने किसी भी Software या Tool के बारे में नहीं बताया है। हमने इन ट्रिक्स के जरिये कुछ असली तरीकों के बारे में बताया है जिनके फॉलो करके आप अपने इंस्टाग्राम के रियल followers को बड़ा सकते हैं। यह सभी टिप्स इंस्टाग्राम द्वारा बताये गए ऑफिसियल टिप्स हैं जिनकी मदद से इंस्टाग्राम पर Real Followers को बढ़ाया जा सकता है।

आज के समय में Instagram पर जितने भी बड़े सेलिब्रिटी हैं वो सभी इंस्टाग्राम पर फोल्लोवेर बढ़ाने के लिए इन्हीं ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं। हम इंस्टाग्राम पर follower बढ़ाने के गलत तरीकों का समर्थन नहीं करते हैं। चलिए अब हम जानते हैं कि Instagram में followers कैसे बढ़ाये

#1. Instagram Profile को Optimize करें

Instagram followers बढ़ाने के लिए Account और Profile Optimization को पहला स्टेप माना जाता है। Instagram Account Optimization का मतलब होता है कि नए इंस्टाग्राम अकाउंट या प्रोफाइल को ठीक ढंग से सेट करना।

Instagram profile में हमें Profile Picture, Instagram Bio और Website आदि डिटेल्स को प्रॉपर तरीके से पड़ता है। क्योंकि हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट की जब भी कोई ओपन करता हैं तो Profile picture और Bio ही सबसे पहले दिखाई देते हैं। यही कारण है कि Instagram के follower बढ़ाने के लिए Profile picture और Bio को optimize करना बहुत ही जरूरी माना जाता है।

  • अपनी Instagram profile में हमेशा एक अच्छी दिखने वाली profile picture या image ही लगाएँ। अपनी फोटो को प्रोफाइल पर लगाने से पहले आप उसे अपने हिसाब से Edit भी कर सकते हैं। क्योंकि edited इमेज देखने में काफी अच्छी (Good Looking) लगती हैं। कभी-कभी यह भी देखने को मिलता है, कि बिना face image वाली प्रोफाइल की तुलना में face image वाली प्रोफाइल वाले यूज़र्स के Real follower ज्यादा बढ़ते हैं। आप Profile picture को कई सारे तरीकों से edit कर सकते हैं, जैसे – Photoshop, Mobile Applications, Computer Applications, Picsart आदि।
  • आप Instagram पर कोई भी फोटो पोस्ट करने से पहले Instagram App के filters का इस्तेमाल जरूर करें। इन्हीं Filters के इस्तेमाल से pics को और अच्छा बनाने की कोशिश करें और उनके कलर्स को अपने हिसाब से और अच्छा बनायें जिससे कि वह images अच्छी लगें। जिससे कि आपके follower ज्यादा से ज्यादा बढ़ सकें।
  • Instagram Profile के about section को और बेहतर बताने की कोशिश करें। उसमें कुछ ऐसा लिखें जिससे कि लोग प्रभावित हों, जैसे कि Quotes, शायरी, Inspire करने वाली लाइन आदि। आप चाहे तो अपने बारे में एक छोटा सा Bio भी लिख सकते हैं। लेकिन Bio short होने के साथ-साथ interesting जरूर होना चाहिए। इन सब के अलावा आप #hastag (#) का प्रयोग जरूर करें। जो कि आप के पोस्ट की Field से सम्बंधित हो।
  • अगर आपके पास कोई भी Website, Blog, YouTube Channel, Social Media Platform आदि का लिंक है तो उसे अपनी Profile में जरूर add करें। जिससे आपकी profile की visibility के साथ-साथ value और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
  • अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को कभी भी Private न रखें। इसे हमेशा ही publicly show करके रखना होगा। इसके लिए आप Instagram की सेटिंग में जाकर प्राइवेट अकाउंट के ऑप्शन को on कर दें। Instagram Profile को private रखने से प्रोफाइल पर बहुत ही गलत असर पड़ता है।

#2. Post Consistency

अगर आप Instagram या किसी अन्य Social Media Profile पर Followers को बढ़ाना चाहते हैं तो कम से कम daily 1 पोस्ट जरूर करें। इसके अलावा पोस्ट करने के समय को भी याद रखें। ऐसा करने से प्रोफाइल पर काफी अच्छा असर देखने को मिलता है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा engagement पाना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आप Instagram पर दिन में ही पोस्ट कर दें। ऐसा करने से ज्यादा Likes और Comments मिलने की सम्भावनाएँ बढ़ जाती हैं।

अगर आप Instagram पर Regular Posting करना चाहते हैं तो Social Media Management Tool एक बेहतर तरीका है। यह एक प्रकार का Software है जिसे आप बिना कोई पैसा दिए फ्री में ही इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी कुछ एप्लीकेशन की लिस्ट हमने नीचे दी हुई है जिनकी मदद से आप अपनी Instagram की पोस्ट को अपने हिसाब से schedule कर सकते हैं।

  • Buffer
  • HootSuite
  • CoSchedule
  • Social Pilot
  • Promo Republic

#3. Paid Ads के जरिए

Paid Ads एक ऐसा तरीका है जिससे जरिए आप अपने Instagram के follower बढ़ाने के लिए ads चला सकते हैं। Ads को follower बढ़ाने के लिए सबसे आसान और तेज तरीका माना जाता है। क्योंकि ads के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आपकी प्रोफाइल पहुँचेगी। जिससे कि आप और अधिक follower बढ़ा सकेंगे। देखा जाए तो ये ज्यादा महँगा भी नहीं पड़ता है। आप सिर्फ 80 रुपये में ही अपनी पोस्ट को 5000 यूज़र्स तक पहुँचा सकते हैं।

#4. Trending Topics पर पोस्ट करें

Internet पर कई सारे नए-नए Trends चलते ही रहते हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों। इन्हीं Trending Topics के जरिए आप आसानी से अपने Instagram followers को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा से ज्यादा Trending topics पर पोस्ट करना होगा।

आप इसके लिए Google Trends का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यहाँ आप अपने fields से सम्बंधित Trending topics को ढूंढ सकते हैं। क्योंकि Google हमेशा google trends के जरिए रोजाना एक specific topic से सम्बंधित latest trends के बारे में जानकारी देता रहता है। Trending Topics एक ऐसा आसान तरीका है जिसकी वजह से आप अपनी Instagram के followers को बहुत ही जल्दी और आसानी से बढ़ा सकते हैं।

#5. दूसरे के अकाउंट के साथ Collaboration करें

देखा जाए तो कई सारे Social Media Celebrity इस आसान माने जाने वाले तरीके को अपने शुरूआती दौर में आजमा चुके हैं। ठीक इसी तरह आप भी अपने Instagram Account के genuine followers को social media celebrity की तरह बहुत ही आसानी से बड़ा सकते हैं।

#6. Bio में Keywords को use करें

आप अपने Instagram Account के Bio में Keywords का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि एक बेहतर तरीका माना जाता है। हमें अपने Instagram account के bio और name जैसी जरूरी जानकारियाँ में popular और trending keywords को जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।

यह सभी जानकारियाँ google के search engines के द्वारा index कराई जाती हैं। जिससे कि आपको काफी फायदा मिल सकता है। अगर इन keywords की सहायता से किसी भी trending keywords पर top में rank करता है तो उससे followers बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं, जो कि एक Real या oragranic traffic माना जाता है। आप चाहें तो इसके लिए ubersuggest जैसे फ्री keyword research tool को भी इस्तेमाल में ले सकते हैं। यह tool आपको trending keywords को ढूढ़ने में काफी मदद करेगा।

#7. Daily 1 Reel जरूर डालें

Instagram पर तेजी से follower बढ़ाने के लिए Reel Video को एक Booster Technique माना जाता है। आज के समय में जितने भी सबसे ज्यादा Instagram follower वाले लोग मौजूद हैं। उन्होंने कभी न कभी इस technique का इस्तेमाल तो जरूर किया होगा। Reel Video के इस नए फीचर को इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था। Reel Video की मदद से हम 15 second तक का एक शार्ट वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सकते हैं।

देखा जाए तो इंस्टाग्राम के दूसरे तरीकों से इसकी reach और engagement काफी ज्यादा है। Reels का इस्तेमाल करके आप Instagram के ज्यादा से ज्यादा real followers को बढ़ा सकते हैं। Reels की मदद से अपने audience के लिए 15 second तक का वीडियो अपने आप ही अपने कैमरा की मदद से या मोबाइल से बना सकते हैं। इसके बाद उसे Reels पर upload कर दें। ऐसा लगातार कुछ समय तक करने से आपको काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। हमारी रिसर्च में भी यह निकल कर आया था कि यह तरीका और तरीकों से ज्यादा बेहतर काम करता है।

#8. Hash Tag Create करें

Hashtag “#” आज के समय में इंटरनेट पर काफी ज्यादा देखने और सुनने को मिलता है। हैशटैग का मतलब होता है कि किसी भी word के साथ #Tag लगाने से वह word एक keyword में बदल जाता है। इसका इस्तेमाल करके video या images को पोस्ट करते समय related Hashtag का उपयोग जरूर करें।

ऐसा करने से आपकी पोस्ट अधिक लोगों तक पहुँचेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग आपकी प्रोफाइल को विजिट करने लगेंगे। इस तरह से आप अपने Instagram के followers को और अधिक बढ़ा सकते हैं।

#9. Like और Comment करें

Instagram या किसी भी अन्य social networking platform पर जब भी हम दूसरों के पोस्ट पर Like या comment करते हैं तो इससे यह पता चलता है कि हम इंटरनेट पर कितने एक्टिव हैं। ऐसा करने से आपका इंस्टाग्राम अकाउंट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचता है।

इस तरह से वह सभी users भी आपकी profile को जरूर चेक करते हैं और प्रोफाइल impressive लगने पर उसे फॉलो भी करने लगते हैं। दूसरों के फोटो पर comment करने पर भी आप दूसरे users की नजर में आने लगते हैं। इसी तरह आपके follower तेजी से बढ़ने लगते हैं। अगर आप अपने Instagram के follower Boost करना चाहते हैं तो दूसरों के पोस्ट पर like और comment करना होगा।

#10. Stories को पोस्ट करें

अगर आप Instagram चलाते हैं तो आपने Instagram Stories के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक ऐसा फीचर है जिसमें हमें एक फोटो या छोटी सी वीडियो क्लिप पोस्ट करनी होती है। लेकिन इस तरह की stories 24 घंटों के बाद में अपने आप Expire भी तो जाती हैं।

Stories को डालने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपके followers को आपके बारे में समय-समय पर अपडेट मिलता रहता है। आप अपनी स्टोरीज को ज्यादा लोगों तक पहुँचा सकते हैं, अब चाहें वो आपको follow करता हॉट या नहीं। आप अपनी स्टोरीज को पोस्ट करते समय हैशटैग और लोकेशन का उपयोग करें, जिससे कि आपकी reach बढ़ सके।