DM फुल फॉर्म क्या है ? | DM Meaning in Hindi

0
2332

Instagram DM क्या है ? इस आर्टिकल के माध्यम से इसी विषय पर जानकारी देने वाले हैं। इसके साथ ही आपको इस आर्टिकल में यह भी बताएँगे कि Instagram DM का क्या अर्थ होता है, DM Meaning और DM का Full Form क्या है ?

देखा जाए तो Instragram का इस्तेमाल करने वालों की संख्या पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। आने वाले समय में ये संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

आज के समय में Instagram का चलन इतना ज्यादा है कि लोग इसे मनोरंजन के एक साधन से रूप में देखने लगे हैं।

हम आपको अपने इस आर्टिकल “DM Means on Instagram” में आपको बताएंगे कि DM का मतलब क्या है ? हम आपको यह भी बताएंगे कि Facebook, Whatsapp, Instagram और Twitter पर DM का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।

Instagram DM क्या है ? | What is DM Means

DM Meaning
DM Meaning

DM का अर्थ Direct Message होता है। डीएम का मतलब हर क्षेत्र में अलग-अलग है। लेकिन हम यहाँ Social Media से सम्बंधित डीएम शब्द के बारे में बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया में DM (Direct Message) का मतलब होता है कि हम किसी भी यूजर को प्राइवेट मैसेज डायरेक्ट भेज सकते हैं। इस सुविधा के जरिये लोग सोशल मीडिया पर Private Chat कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर एक दूसरे को कमेंट करते समय बहुत से लोग डीएम करने को बोलते हैं। इसका मतलब है कि वह यूजर कमेंट करने के वजाय DM करने को बोल रहा है।

DM का फुल फॉर्म क्या है ? | DM Full Form in Hindi

DM – Direct Message

इंटरनेट पर सोशल मीडिया से सम्बंधित DM शब्द का फुल फॉर्म Direct Message है। इस शब्द का ज्यादातर सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे – Twitter, Facebook और Instagram पर काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है।

यह एक ऐसा Private Messaging Function है जिसे हम कई प्रकार के सोशल मीडिया एप्लीकेशन और वेबसाइट के जरिये उपयोग में ले सकते हैं। यह मैसेज भेजने वाले (Sender) और प्राप्त करने वाले (Reciever) को ही दिखाई देता है। इसके अलावा अन्य कोई यूजर इस मैसेज को नहीं देख सकता। देखा जाए तो Twitter पर इसका उपयोग Personal Twite के तौर पर किया जाता है। इसी तरह से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर DM का उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जाता है।

लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में DM शब्द का इस्तेमाल Instagram के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है।

DM Full Form In Instagram | DM Meaning

देखा जाए तो Instagram में भी DM का फुल फॉर्म Direct Message ही होता है। आप Direct Messaging फंक्शन के जरिये अपने किसी भी परिचित को Instagram पर डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं। Instagram पर Direct Messaging के जरिये किसी को भी वीडियो और फोटो भेजा जा सकता है।

आजकल Instagram पर DM का उपयोग लोग व्यापार में भी करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने पोस्ट में DM For Order लिख देते हैं। DM For Order का मतलब होता है कि अपने आर्डर से सम्बंधित जानकारी और सवालों के जवाब के लिए DM For Order के जरिये डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं।

DM फॉर पेड प्रमोशन क्या है ? | DM For Paid Promotion Meaning

इसका अर्थ यह है कि आप भुगतान करके प्रमोशन कराने के लिए Instagram पर डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं। काफी लोग Paid Promotion कराने के लिए “DM for paid promotion” अपने इंस्ट्राग्राम के बायो में लिख देते हैं।

देखा जाए तो सोशल मीडिया पर्सनालिटी और कंटेंट क्रिएटर ही Paid Promotion का उपयोग करते हैं। कोई भी व्यक्ति इंस्ट्राग्राम पर पेड प्रमोशन के जरिए अपने प्रोडक्ट, कंपनी और बिज़नेस को पैसे देकर Promot कराने करने के लिए क्रिएटर को डायरेक्ट मैसेज कर सकता है।

क्रिएटर को पैसा देने के बाद आप DM For Paid Promotion की मदद से इंस्टाग्राम पर पोस्ट और वीडियो के जरिए पेड प्रमोशन करा सकते हैं।

DM फॉर कोलैबोरेशन क्या है ? | What is DM For Collaboration Meaning

डीएम फॉर कोलैबोरेशन का अर्थ है कि आप इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज करके सहयोग कर सकते हैं। Collaboration का अर्थ सहयोग करना है। इंस्टाग्राम पर क्रिएटर्स कोलैबोरेशन के जरिये एक-दूसरे की सहायता कर सकते हैं।

DM For Collaboration की मदद से क्रिएटर्स अपने-अपने अकाउंट और कंटेंट को एक-दूसरे के followers के जरिये प्रमोट कराते हैं। कोलैबोरेशन के जरिए आप अपने इंस्टाग्राम के followers को बड़ा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने कंटेंट, वीडियोस और फोटोज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचा सकते हैं।

इस तरह से आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ज्यादा से ज्यादा प्रसिद्ध कर सकते हैं। लेकिन आज के समय में बहुत से क्रिएटर ग्रुप्स के जरिये collaborate करके एक-दूसरे के मदद कर सकते हैं।

आज के समय में सोशल मीडिया की दुनिया में कोलैबोरेशन शब्द का प्रयोग सिर्फ फ्री प्रमोशन करने के लिए बी किया जाता है। इसके लिए सभी क्रिएटर्स अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में DM for Collaboration लिख देते हैं।

यह भी पढ़ें :-