Mobile में PPT कैसे बनाये? | How to make PPT on Mobile

0
1739

ऑफिस के कार्यों को करने में स्मार्ट डिवाइस से काफी मदद मिलती है। पीपीटी के जरिए आज हम किसी भी चीज की जानकारी को बहुत ही कम शब्दों में समझा सकते हैं। पीपीटी की सहायता से आप अपने क्लाइंट को बहुत ही काम शब्दों में अपनी बात समझा सकते हैं। ठीक इसी तरह से Visual Graphics को भी पीपीटी की तरह चीजों को समझाने का आसान तरीका माना जाता है।

अगर देखा जाए तो पीपीटी बनाने के लिए ज्यादातर लोग कंप्यूटर का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन स्मार्ट फ़ोन का इस्तेमाल करने वाले लोग कभी-कभी Google पर मोबाइल से पीपीटी कैसे बनाये? और मोबाइल से पीपीटी बनाने का तरीका सर्च करते रहते हैं। जिससे कि PPT बनाना और आसान हो सके।

पीपीटी (PPT) क्या है (What is PPT in Hindi)

PPT का फुल फॉर्म PowerPoint Presentation है। PowerPoint Microsoft एक प्रेजेंटेशन प्रोग्राम है। जिसमें slides की सहायता से किसी भी सूचना को दिखाया और समझाया जा सकता है।

पीपीटी क इस्तेमाल ज्यादातर कंपनियों के द्वारा किसी बात को समझाने और मीटिंग के साथ-साथ किसी भी कार्य को समझाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा PPT एक File Extension है जिसका इस्तेमाल पॉवरपॉइंट की फाइल को कंप्यूटर में सेव करने के लिए किया जाता है।

Microsoft PowerPoint में एक अच्छी प्रेसेंटेशन बनाने के लिए आप उसमें किसी भी प्रकार का डाटा ऐड कर सकते हैं। जैसे text, images, audio , video और graphics इत्यादि।

PPT का मतलब क्या है?

पीपीटी का मतलब होता है किसी भी जानकारी को पॉवरपॉइंट स्लाइड्स के जरिए प्रेजेंट करना। हम किसी चीज के बारे में PPT के जाइए समझा सकते हैं। देखा जाए तो पीपीटी पॉवरपॉइंट के फाइल एक्सटेंशन को भी बोला जाता है।

पीपीटी का फुल फॉर्म (PPT Full Form) अंग्रेजी भाषा में “PowerPoint Presentation” होता है। इसके अलावा पीपीटी फुल फॉर्म को हिंदी भाषा में “पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन” बोला जाता है। PowerPoint में आपको कई ऐसे Tools देखने को मिलते हैं जिनकी मदद से आप काफी सुन्दर प्रेजेंटेशन अपने अनुसार बना सकते हैं।

अब तक आप जान चुके होंगे कि पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन क्या होती है? लेकिन हम आपको बताएंगे मोबाइल में पीपीटी बनाने के लिए अपने Mobile में Powerpoint app को डाउनलोड कैसे करें?

Mobile में PowerPoint Download कैसे करें?

मोबाइल में पीपीटी कैसे बनाये? जानने से पहले हम जानेंगे कि मोबाइल में पीपीटी बनाने के लिए PowerPoint app कैसे डाउनलोड करें? मोबाइल में पॉवरपॉइंट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए steps को फॉलो करना होगा।

Step 1:- सबसे पहले मोबाइल फ़ोन में Google Play Store को ओपन करें।

Step 2:- ऊपर दिए गए सर्च बार में “PowerPoint” टाइप करने के बाद सर्च करें।

Type PowerPoint in Google PlayStore
Type PowerPoint in Google Play Store

Step 3:- पॉवरपॉइंट सर्च करते ही आपको सबसे ऊपर Microsoft PowerPoint नाम से एक एप्लीकेशन दिखेगी जिस पर आपको क्लिक करना है।

Step 4:- इसके बाद आप इंस्टॉल के बटन पर क्लिक कर दें।

Install Microsoft PowerPoint
Install Microsoft PowerPoint

Step 5:- Install के बटन पर क्लिक करते ही पॉवरपॉइंट की downloading होना शुरू हो जाएगा और कुछ ही समय में यह App आपके मोबाइल फ़ोन में install हो जाएगी।

PowerPoint में Account कैसे बनाये?

अब तक आपने शायद ऊपर दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने मोबाइल फ़ोन में पॉवरपॉइंट app को install तो कर ही लिया होगा।

लेकिन App के install होने के बाद सबसे पहले आपको पॉवरपॉइंट app में अपना एक Account बनाना होगा। जिससे कि आप उसे इस्तेमाल कर सकें। अब आगे आप जानेंगे कि पॉवरपॉइंट में अकाउंट कैसे बनाते हैं?

Step 1:- सबसे पहले पॉवरपॉइंट app को ओपन करें और उसमें अपना Email डालें।

Enter Microsoft Email
Enter Microsoft Email

Step 2:- यदि पहले से आपके पास माइक्रोसॉफ्ट का अकाउंट मौजूद है तो उस ईमेल को login करते समय डालना होगा। इसके बाद आप अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट के पासवर्ड को डालें।

आप ऐसा को भी ईमेल न डालें जिससे कि माइक्रोसॉफ्ट में पहले से आपका कोई भी अकाउंट नहीं है। तब कोई ऐसे ईमेल को डालते समय पॉवरपॉइंट द्वारा उसी ईमेल से अकाउंट बनाने के लिए कहा जाएगा।

Create Microsoft Account
Create Microsoft Account

Step 3:- अब आपको अपना माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट का पासवर्ड डालना होगा।

Enter Microsoft Password
Enter Microsoft Password

Step 4:- पासवर्ड को डालते ही आप पॉवरपॉइंट अप्प में तुरंत ही लॉगिन हो जाएंगे। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट Application प्रेजेंटेशन बनाने के लिए अब तैयार है।

अब आप जानेंगे कि मोबाइल का इस्तेमाल करके पीपीटी कैसे बनाये?

Mobile में PPT कैसे बनाये?

Mobile me PPT kaise banaye
Mobile me PPT kaise banaye

अगर आप Mobile में PPT बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें ।

Step 1:- अपने मोबाइल में एक नयी प्रेजेंटेशन बनाने के लिए आप एप्लीकेशन ओपन करें और ऊपर right side में दिए गए plus(+) के Button पर क्लिक करें।

Click on Plus Button
Click on Plus Button

Step 2:- Plus के Sign पर क्लिक करने के बाद आप उस लोकेशन को चुनें, जहाँ आपको पीपीटी फाइल को सेव करना है। पीपीटी फाइल की सेव लोकेशन को सेलेक्ट करने के लिए आप नीचे दिए हुए Create In के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी पसंद की लोकेशन को चुनें।

Select Location for New File
Select Location for New File

Step 3:- Save location को सेलेक्ट करने के बाद आप Blank Presentation पर क्लिक करें। Blank presentation पर क्लिक करते ही आपके सामने एक pop-up ओपन होगा। इसमें आप No Thanks पर क्लिक करें।

Select NoThanks Option
Select NoThanks Option
Click on Blank Presentation
Click on Blank Presentation

Step 4:- अब आपके सामने एक Blank Presentation ओपन हो जाएगी। अपनी प्रेजेंटेशन को बनाते समय आपको प्रेजेंटेशन में Title और Subtitle जैसी जरूरी चीजें डालना न भूलें।

Enter Title and Subtitle
Enter Title and Subtitle

Step 5:- प्रेजेंटेशन बनाने से पहले इसके Menu के बारे में जरूर जान लें। क्योंकि प्रेजेंटेशन में आप सबकुछ मेनू से ही कर पायेंगे। इसीलिए इसके बारे में जरूर जान लें।

इसमें नीचे की तरफ right side के कार्नर में दिए गए Arrow पर क्लिक करें।

Click on Right Corner Arrow
Click on Right Corner Arrow

Arrow पर क्लिक करते ही आपके सामने एक pop-up दिखेगा। जिस पर आपको Home लिखा हुआ दिखाई देगा।

Click on Home Option
Click on Home Option

अब आप Home के ऑप्शन पर क्लिक करें। होम पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरा मेनू ओपन हो जाएगा। अब आपको home, insert design slide, drow, animations, transitions, view, show और review जैसे कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। दिए गए इन सभी मेनू ऑप्शन का उपयोग करके आप अपने हिसाब से एक अच्छी प्रेजेंटेशन या पीपीटी बना सकते हैं।

Step 6:- जब आप प्रेजेंटेशन बनाते हैं तो उस समय आपको कई सारी slides जोड़ने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आप Add Slide के ऑप्शन पर क्लिक करें। जो कि आपको right side में दिखेगा। ठीक इसी तरह आप अपनी जरूरत के हिसाब से कितनी भी स्लाइड अपनी प्रेजेंटेशन फाइल में जोड़ सकते हैं।

Click on Down Side Plus Button
Click on Down Side Plus Button

Step 7:- अब तक आप Title, Subtitle, Menu, Slides आदि के बारे में तो जान ही चुके होंगे। लेकिन पॉवरपॉइंट में Image कैसे add करते हैं? इसके बारे में भी आपको बताएंगे। इमेज को ऐड करने के लिए आप नीचे दिए गए इमेज के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Select Image
Select Image

इसके बाद आप अपने पसंद के उस इमेज को सेलेक्ट करें जिसे आप लगाना चाहते हैं।

Step 8:- चलिए अब हम प्रेजेंटेशन में Table add करने के बारे में जानते हैं। इसके लिए आपको नीचे की तरफ मौजूद Insert Table के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Add Table
Add Table

Step 9:- अगर आप कई तरह की Shapes को अपनी प्रेजेंटेशन में ऐड करना चाहते हैं तो आप Add Shapes के ऑप्शन पर क्लिक करें। जो कि नीचे की तरफ ऐड add image के साथ दिया गया है।

Add Different Shapes
Add Different Shapes

Step 10:- Images और Shapes के अलावा अगर आप अपनी प्रेजेंटेशन मे और ज्यादा टेक्स्ट ऐड करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए Add Text के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह ऑप्शन इसलिए है क्योंकि हमें प्रेजेंटेशन बनाने के लिए ज्यादा टेक्स्ट डालने की जरूरत तो पड़ती ही है।

Add Text
Add Text

Step 11:- प्रेजेंटेशन बनाने के बाद फाइल को सेव करने के लिए आप ऊपर की तरफ right side में 3 dots पर क्लिक करें।

Click on 3 dots
Click on 3 dots

Step 12:- 3 dots पर क्लिक करते ही आपके सामने एक मेनू ओपन होगा। जिसमें कि आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। लेकिन आपको Save As के ऑप्शन पर

क्लिक करना होगा।

Click on Save As
Click on Save As
Select Save Location
Select Save Location

Step 14:- फाइल को सेव करते समय आपको नाम चेंज करने का भी ऑप्शन मिलता है। इसके लिए आप नीचे के तरफ दिए गए फील्ड में अपनी पसंद के File Name को डालें और सेव के बटन पर क्लिक कर दें।

Change File Name And Save
Change File Name And Save

Powerpoint के फीचर्स क्या है?

1. अपनी पॉवरपॉइंट को और अच्छा बनाने के लिए आप टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो, वीडियो और आर्ट को पीपीटी में ऐड कर सकते हैं।

2. ऊपर आप अपनी प्रेजेंटेशन को एक प्रोफेशनल लुक देना चाहते हैं तो आपको इसमें प्रोफेशनल डिज़ाइन क्रिएट करने की भी सुविधा मिलती है।

3. आपके पास अगर पहले से ही कोई टेम्पलेट मौजूद है तो आप उसका इस्तेमाल पीपीटी में नई प्रेजेंटेशन बनाने के लिए कर सकते हैं।

4. पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन में आप मोशन, एनीमेशन और ट्रांजिक्शन का इस्तेमाल करके उसे और अच्छा लुक दे सकते हैं।

5. अपनी पावर पॉइंट की प्रेजेंटेशन को किसी भी ड्राइव या स्मार्टफोन में सेव करना बहुत ही आसान है।

6. क्रिएट किए गए पॉवरपॉइंट प्रोजेक्ट को आप आसानी से किसी को भी शेयर कर सकते हैं।

FAQ

  1. पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के क्या उपयोग हैं?

    पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए हम किसी को भी अपनी बात समझा सकते हैं।