वेबिनार क्या है और वेबिनार कैसे करें? | Webinar Meaning in Hindi

0
1639

वेबिनार क्या है? और Webinar से पैसे कैसे कमाए? लोगों के मन में इस तरह के काफी सवाल आते रहते हैं। इस आर्टिकल में आज हम यही जानने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि Webinar क्या होता है?

देखा जाए तो इंटरनेट पर आज Webinar बहुत ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। जिसमें तरह-तरह के वेबिनार इंटरनेट पर आयोजित किए जाते हैं। अभी तक बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो यह नहीं जानते कि Webinar Meaning क्या है? और Webinar का मतलब क्या होता है?

आमतौर पर हमें सोशल मीडिया पर वेबिनार से सम्बंधित पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें किसी व्यक्ति या कंपनी के द्वारा तरह-तरह के विषयों पर Webinar आयोजित करने की जानकारियाँ दी जाती हैं। इसके अलावा बहुत सी कंपनी अपने Business के लिए वेबिनार आयोजित करती रहती हैं। आज के समय में Webinar Business और Marketing के लिए काफी उपयोगी है।

आज के समय में Webinar का चलन इतना ज्यादा है कि लोग इसे बिज़नेस के एक जरिए के रूप में देखने लगे हैं। कुछ लोगों के लिए वेबिनार शब्द नया हो या यह भी हो सकता है कि वेबिनार के बारे में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई जानकारी न हो।

हम आपको इस आर्टिकल Webinar Meaning in Hindi के माध्यम से बताएंगे कि सेमिनार और वेबिनार में क्या अंतर है? और Webinar Software के क्या फायदे हैं?

Webinar क्या होता है? Webinar in Hindi

Webinar Meaning in Hindi
Webinar Meaning in Hindi

Webinar एक ऐसी सुविधा है जो हमारा काफी समय बचाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि वेबिनार हमें digitally रूप से कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़ने का मौका भी देता है।

वेबिनार का आयोजन ज्यादातर बिज़नेस और शिक्षा के उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यह एक ऐसा जरिया है जिसमें आयोजक (Host) और दर्शकों को एक दूसरे से मिलने की सुविधा देता है। अब चाहे वो दर्शक दुनिया में कहीं से भी हो।

वेबिनार का मतलब क्या है? What is a Webinar

हम सभी ने अपने कॉलेज में किसी न किसी विषय पर कभी न कभी तो सेमिनार जरूर attent किया होगा। उन सभी सेमीनार का हमें दिन और समय पहले से ही पता होता था। इसके साथ ही जिस जगह वह सेमिनार होने वाला है यह भी हमें पहले से ही पता होता था। हमें हमेशा सेमिनार के समय पर वहाँ जाकर उसे attend करना पड़ता था।

वैसे तो वेबिनार ने Lockdown के समय में ही सेमिनार की जगह ले ली। क्योंकि कोरोना के समय में हमें सभी Meetings, Seminar और Online study को घर पर से ही attend करना पड़ता था। देखा जाए तो पहले के मुकाबले webinar का चलन लॉक डाउन के बाद और भी ज्यादा बढ़ गया।

वेबिनार और सेमिनार ठीक एक जैसे ही होते हैं। इसके अलावा वेबिनार में सेमिनार के मुकाबले काफी ज्यादा फायदे हैं। क्यों की इसका सारा प्रोसेस ऑनलाइन ही किया जाता है।

वेबिनार और सेमिनार में क्या अंतर है?

सेमिनार और वेबिनार में काफी ज्यादा अंतर देखने को मिलता है। सेमीनार का आयोजन आमतौर पर सिर्फ ऑफलाइन ही किया जाता है। यह कार्यक्रम किसी भी स्थान पर आयोजित किया जा सकता है।

इसमें आयोजक (Host) और दर्शक दोनों को एक ही स्थान पर उपस्थित होना पड़ता है। यह कार्यक्रम एक दूसरे के आमने – सामने ही किया जाता है। इस तरह के आयोजन को वही लोग देख या सुन सकते हैं जो लोग उस सेमिनार में उपस्थित हैं।

जबकि वेबिनार का आयोजन सिर्फ ऑनलाइन ही किया जाता है। वेबिनार इंटरनेट पर प्रसारित होने के कारण किसी निश्चित स्थान तक सीमित नहीं रहता है।

Webinar Means वेबिनार में आयोजक या Host कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट की मदद से किसी भी समय और किसी भी जगह आयोजन को आयोजित कर सकता है।

वेबिनार का अर्थ क्या होता है? (Webinar Meaning in Hindi)

वेबिनार का अर्थ होता है इंटरनेट के माध्यम से किया जाने वाला सेमिनार। जिसे सिर्फ ऑनलाइन ही attend किया जाता है। वेबिनार एक प्रकार की ऑनलाइन मीटिंग है, जिसे हम कहीं भी और किसी भी समय ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए हमें किसी भी ख़ास जगह जाने की जरूरत नहीं होती है।

Web + Seminar = Webinar

वेबिनार के प्रकार | Types of Webinar

वेब्नर को आमतौर पर तीन भागों में बाँटा गया है –

• लाइव वेबिनार

• ऑन-डिमांड वेबिनार

• ऑटोमेटेड वेबिनार

लाइव वेबिनार

लाइव वेबिनार सेशन बिल्कुल लाइव सेमिनार की ही तरह कार्य करता है। लाइव वेबिनार सेशन में हमें उसे रोकने का कोई भी ऑप्शन नहीं मिलता है। लाइव वेबिनार को आमतौर पर सिर्फ एक बार ही देखा जा सकता है।

लाइव वेबिनार को आमतौर पर सिर्फ एक बार ही देखा जा सकता है जो कि एक निश्चित समय के दौरान ही होता है। लाइव वेबिनार के कुछ लाइव उदहारण भी हैं जैसे – ऑनलाइन बिज़नेस मीटिंग, ऑनलाइन ट्रेनिंग, ऑनलाइन क्लास इत्यादि।

ऑन-डिमांड वेबिनार

ऑन-डिमांड वेबिनार का अर्थ होता है एक ऐसा वेबिनार जिसमें पहले से ही यूज़र के द्वारा साइन अप किया गया हो। ताकि बाद में यूज़र उसे अपने पसंद के समय पर देख सके। आज मार्केट में काफी सारे ऑन-डिमांड वेबिनार के सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध हैं। जिनकी फीचर एक दूसरे काफी अलग होते हैं।

ऑटोमेटेड वेबिनार

ऑटोमेटेड वेबिनार होस्ट द्वारा रिकॉर्ड करके वेबिनार प्लेटफार्म पर अपलोड किया जाता है। इस तरह के वेबिनार का समय और तारीख निर्धारित किए जा सकते हैं। इसका फायदा यह है कि वेबिनार का समय और तारीख आते ही दर्शकों के लिए वेबिनार की Live Streaming अपने आप ही चालू हो जाती है।

वेबिनार की विशेषताएं | Features of Webinar

• वेबिनार को डाउनलोड कर सकते हैं।

• डाक्यूमेंट्स, स्लाइड शो, स्क्रीन कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं।

• टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो की रियल-टाइम में देख सकते हैं।

• सभी लेक्चर्स को शेयर कर सकते हैं।

• वेबिनार को शेयर करने के साथ -साथ बाद में भी देख सकते हैं।

Webinar कैसे करें?

वेबिनार कैसे करें, इसके लिए आपको इसका सही तरीका जरूर जानना चाहिए। इसे करने के लिए आपको सबसे पहले किसी एक टॉपिक पर काफी अच्छी नॉलेज लेनी होगी। अब आप उस टॉपिक में किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वेबिनार के लिए वेबिनार लिंक की मार्केटिंग करें।

अगर आप किसी वेबिनार का आयोजन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण चीजों की आवश्यकता होती है।

  • कंप्यूटर या लैपटॉप, स्मार्टफोन
  • अच्छा इंटरनेट कनेक्शन
  • वेबिनार प्लेटफार्म या सॉफ्टवेयर
  • प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर

अगर आप में कोई भी वेबिनार में शामिल होना चाहता है तो उस व्यक्ति के पास कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल फ़ोन में से कोई एक जरूर होना चाहिए। जिसमें इंटरनेट की सुविधा के साथ-साथ webinar software इनस्टॉल किया जा सके।

आज के समय में कई सारे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर paid हैं तो कुछ फ्री में भी उपलब्ध हैं। इनमें हमें काफी सारे अलग-अलग फीचर देखने को मिलते हैं।

होस्ट अगर चाहे तो पहले से रिकार्डेड वीडियो को भी वेबिनार में प्रदर्शित पर सकता है। जिसमें सभी स्टेप्स को करना काफी आसान होता है। लेकिन इसके साथ ही श्रोताओं के सामने कुछ असुविधाएं भी आ सकती हैं। आपको इसमें कुछ बातों का भी ध्यान रखना होगा, जिसमें Microphone और Web Camera अच्छा कार्य कर रहा हो। साथ ही लाइव होने के स्थान पर रौशनी भी अच्छी होनी चाहिए।

वेबिनार के फायदे क्या है?

वेबिनार के फायदों के बारे में बात करें तो इसमें सेमीनार की मुकाबले काफी ज्यादा फायदें देखने को मिलते हैं जिनमें से कुछ फायदों को हमने नीचे बताया है। लेकिन अगर आप कोई वेबिनार attend करते हैं तो आपको ज्यादा अच्छी तरह समझ में आएगा।

• इसे आप घर या कहीं से भी attend कर सकते हैं।

• आप आमने-सामने बात कर सकते हैं।

• यह कम पैसों में हो सकता है।

• आप फ्री में भी वेबिनार से जुड़ सकते हैं।

• रिकॉर्ड करके फिर से देख सकते हैं।

• एक ख़ास विषय पर भी जाकारी ले सकते हैं।

• लाइव प्रश्‍न पूछ सकते हैं।

• एक कम्युनिटी बना सकते हैं।

• किसी टॉपिक को कम समय में समझ सकते हैं।

• Point to Point डाउट क्लियर कर सकते हैं।

वेबिनार के नुक्सान क्या हैं?

वेबिनार के फायदों के साथ-साथ हमें कुछ नुक्सान भी देखने को मिलते हैं। जिन्हें हमने नीचे समझाया है।

• Host या audience की आवाज की समस्या।

• Audience का माइक बीच में ही डिस्टर्ब होना।

• पैसा खर्च करने पर भी ठीक से जवाब न मिलना।

• होस्ट द्वारा टॉपिक से हट कर paid course पर बात करना।

• इंटरनेट की समस्या से वेबिनार बीच में रुकना

Webinar का इस्तेमाल कैसे करें?

अब हम जानते हैं की वेबिनार इस्तेमाल कैसे करते हैं, मतलब वेबिनार used कैसे करते हैं? जिस तरह सेमीनार को हम उसकी जगह पर जाकर attend करते हैं। ठीक उसी तरह वेबिनार को अटेंड करने के लिए भी एक निश्चित जगह की जरूरत पड़ती हैं। यही कारन है कि वेबिनार के सभी सॉफ्टवेयर वेबिनार लिंक को इस्तेमाल में लेते हैं।

इसमें वेबिनार लेने वाला होस्ट जितने चाहे उतने लोगों को अपने वेबिनार से जोड़ सकता है। देखा जाए तो वेबिनार पूरी तरह से वेबिनार के होस्ट पर ही निर्भर होता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि होस्ट और ऑडियंस के बीच एक अच्छा कनेक्शन बना रहेगा। जिससे आपका वेबिनार काफी अच्छा होगा। इसके साथ ही आप एक शांत माहौल में बैठने का प्रयास जरूर करें, जिससे कि वेबिनार का इस्तेमाल करते समय आपको कोई डिस्टर्ब न कर सके।

Best Webinar Software कौन से हैं?

वैसे तो आज के समय में वेबिनार के काफी सारे सॉफ्टवेयर अवेलेबल हैं। लेकिन कुछ Best Software for Webinar ऐसे भी हैं जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से वेबिनार attend कर सकते हैं। इन्हीं बेस्ट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग वेबिनार को करने में लेते हैं।

Best Software for Webinar –

• Zoom
• Skype
• Google Meet
• Facebook Live
• YouTube Live
• Go To Webinar
• Webinar Jam
• Webinar Ninja
• Click Meeting

वेबिनार से पैसे कैसे कमाए ?

आज के समय में वेबीनार इंटनेट पर पैसे कमाने का एक बहुत ही आसान जरिया बन चुका है। इसके लिए आपके पास किसी भी विषय में अच्छी जानकारी का होना बहुत जरूरी है। यानी कि आपके पास उतनी नॉलेज होनी चाहिए कि आप दूसरों को उस विषय के बारे में अच्छी तरह से समझा सकें। अगर आप इसमें पैसे कामना चाहते हैं तो वेबिनार आपके लिए एक अच्छा और आसान जरिया बन सकता है।

आप चाहें तो पैसा कमाने के लिए वेबिनार रजिस्ट्रेशन फीस भी रख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास उस विषय के बारे में अच्छी जानकारी होना बहुत जरूरी हैं। जिससे कि ऑडियंस के जरिए कोई भी सवाल करने पर आप उसका आसानी से जवाब दे सकें।

इसके अलावा आप एक paid course बनाकर भी वेबिनार से पैसा कमा सकते हैं। आप अपने कोर्स की जानकारी वेबिनार के जरिये भी लोगों तक पहुंचा सकते हैं। आपको इन्हें बताना होगा कि कोर्स लेने से उनको काफी अच्छी नॉलेज मिलेगी। ठीक इसी तरह आप कोर्स सेल करके भी पैसा कमा सकते हैं।

Webinar Software या Webinar Platform क्या है?

वेबिनार सॉफ्टवेयर की मदद से आप कई तरह के ऑनलाइन सेमिनार कर सकते हैं, जैसे Online Meetings, Presentation, Trainings, Online Classes, Online Promotions इत्यादि।

आज के समय में ऑनलाइन प्लेटफार्म के साथ-साथ कई तरह के वेबिनार सॉफ्टवेयर और app मौजूद हैं। उनमें से कुछ paid हैं तो कुछ फ्री में भी उपलब्ध हैं।