Computer में Folder कैसे बनाएं? | How to Create New Folder in Computer?

0
1482

Folder को हमारे कंप्यूटर के अंदर डाटा को सुरक्षित रखने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता है। आप किसी भी विशेष प्रकार (Specific) के Data को रखने के लिए Folder का नाम अपने अनुसार भी दे सकते हैं। इसके बाद आप बड़ी ही आसानी से उन Folders को अपने हिसाब से देख सकते हैं या फिर इस्कतेमाल कर सकते हैं।

चलिए अब हम फोल्डर बनाने के कुछ फायदों के बारे में जानेंगे। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि Computer और Laptop में Folder कैसे बनाएं?

नया फोल्डर बनाने के फायदे | Benefits of Creating New Folder

1. हम अपने कंप्यूटर की Hard Drive में किसी भी प्रकार के डाटा को एक नया फोल्डर बनाकर उसमें सेव करके रख सकते हैं।

2. एक फोल्डर के अंदर हम एक Sub – Folder भी बना सकते हैं।

3. फोल्डर के अंदर Video’s या अन्य सभी Files को Subject wise, Date wise या फिर File type के अनुसार भी रखा जा सकता है।

4. कंप्यूटर के अंदर मौजूद सभी Folders में Password डालकर भी रखा जा सकता है।

5. सभी Folders को कभी-भी और कहीं भी move किया जा सकता है।

6. हम किसी भी फोल्डर का नाम बहुत ही आसानी से बदल सकते हैं।

नया Folder कैसे बनाएं? | How to create New Folder in Hindi

computer me folder kaise banaye
computer me folder kaise banaye

साधारण तौर पर Computer में Folder बनाने के दो ही तरीके देखने को मिलते हैं। जो कि नीचे दिए गए हैं –

1. Right Click के द्वारा नया फोल्डर कैसे बनाएं

2. Keyboard Shortcut से नया फोल्डर कैसे बनाएं

Right Click के द्वारा नया फोल्डर कैसे बनाएं ?

इस तरीके से आप सिर्फ Mouse की सहायता से ही अपने कंप्यूटर में एक नया फोल्डर बना सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले आपको उस जगह पर जाना होगा जहाँ पर आप New Folder Create करना चाहते हैं।

Step 2: अब आप किसी भी खाली जगह पर जाकर अपने Mouse का दाँया बटन (Right Button) दबाएं।

Step 3: Right Click करने के बाद आपके सामने एक “Menu” खुल जाएगा।

Step 4: इसके बाद New के Option पर जाकर Folder पर क्लिक करें।

Step 5: अब आप वो नाम टाइप करें जो नाम आप फोल्डर का रखना चाहते हैं।

Step 6: Folder का नाम देने के बाद Enter दबा दें।

Step 7: अब आपके सामने एक नया Folder Create हो जाएगा।

Keyboard Shortcut से नया फोल्डर कैसे बनाएं ?

Keyboard Shortcut को New Folder Create करने का सबसे तेज और सबसे सरल तरीका माना जाता है। चलिए अब हम जानते हैं कि कंप्यूटर में New Folder Create करने के लिए किस Shortcut Key को उपयोग में लिया जाता है।

Keyboard Shortcut of New Folder

Step 1: सबसे पहले उस जगह पर जाएं, जहाँ आप New Folder Create करना चाहते हैं।

Step 2: अब आप कीबोर्ड से Ctrl+Shift+N को एक साथ दबाएं।

Step 3: इसके बाद आप अपने हिसाब से Folder का नाम टाइप करें और Enter दबा दें।

Step 4: Enter दबानें के कुछ सेकेंड में ही आपके सामने एक New Folder Create हो जाएगा।

Folder के अंदर Folder कैसे बनाएं ?

कंप्यूटर में काफी सारे यूज़र्स को यह भी डाउट रहता है कि एक फोल्डर के अंदर दूसरा फोल्डर कैसे बनाएं? देखा जाए तो यह प्रक्रिया काफी ज्यादा आसान है। इसके लिए आपको कुछ भी नया नहीं करना है, बल्कि नया फोल्डर बनाने के प्रोसेस के जरिए ही एक फोल्डर के अंदर दूसरा नया फोल्डर बना सकते हैं।