हिंदी भाषा में लिंक्डइन (LinkedIn) को स्विच कैसे करें?

0
1829

आप सभी जानते हैं कि लिंक्डइन (LinkedIn) आज के समय में प्रोफेशनल्स के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जिसके जरिए प्रोफेशनल लोग एक दूसरे से कनेक्ट रह सकते हैं। इसके अलावा लिंक्डइन (LinkedIn) पर आप जॉब भी सर्च कर सकते हैं। या जॉब में भी एक दूसरे की मदद कर सकते हैं। क्योंकि लिंक्डइन (LinkedIn) को ख़ास तौर पर प्रोफेशनल लोगों के लिए ही बनाया गया है।

इसी के चलते लिंक्डइन (LinkedIn) ने इंडिया में अपनी पहली भारतीय हिंदी भाषा को ऐड किया है। आपको बता दें कि LinkedIn विश्व भर में कुल 25 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला प्लेटफॉर्म भी बन गया है। अगर कोई भी यूजर ऐप पर हिंदी भाषा का चयन करता है तो यह यूजर के लिए हिंदी भाषा में कंटेंट तैयार कर देगा। जैसे – प्रोफाइल, नौकरी, फ़ीड और यहां तक कि मैसेज भी दिखा देगा। खास तौर पर इस फीचर को भारत में Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है।

हालांकि, लिंक्डइन का कहना है कि यूजर्स के हिसाब से भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है तथा अब भारत में यूजर्स इन हिंदी भाषा के प्लेटफॉर्म का उपयोग कर पायेंगे। अगर आप भी LinkedIn में हिंदी भाषा को स्विच करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आसान स्टेप्स के बारे में बताने वाले हैं बस आपको उन्हें फॉलो करना है। इसकी मदद से आप बड़ी सरलता से लिंक्डइन (LinkedIn) को हिंदी में स्विच कर सकते हैं।

लिंक्डइन (LinkedIn) को हिंदी भाषा में स्विच कैसे करें?

अगर आप भी लिंक्डइन यूजर हैं और इस सोशल साइट को हिंदी में देखना चाहते हैं, तो आप भी जानिए हमारे द्वारा इस प्रोसेस से LinkedIn में हिंदी भाषा को कैसे ऐड कर सकते हैं।

आपको इसे हिंदी भाषा में स्विच करने के लिए केवल फ़ोन “Settings” पर जाना होगा और अपने पसंदीदा डिवाइस भाषा के तौर पर हिंदी का चयन करना होगा। यहां तक कि जो यूजर्स पहले से ही हिंदी भाषा का डिफॉल्ट डिवाइस लैंग्वेज के तौर पर उपयोग करते हैं, तो LinkedIn ऐप अपने आप ही हिंदी भाषा में उपलब्ध हो जायेगा।

डेस्कटॉप पर लिंक्डइन (LinkedIn) को हिंदी भाषा में स्विच कैसे करें?

यदि आप भी LinkedIn का उपयोग अपने Desktop पर करते हैं और इसे हिंदी भाषा में देखना और इस्तमाल करना पसंद करते हैं तो आप हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे हिंदी भाषा में इस्तमाल कर सकते हैं।

1. डेस्कटॉप यूजर्स को सबसे पहले LinkedIn के होम पेज पर जाना है और “Me” आइकन को टैब करना है।

LinkedIn Me Option
LinkedIn Me Option

2. फिर आपको “Settings & Privacy” को क्लिक करना है।

LinkedIn Setting & Privacy
LinkedIn Setting & Privacy

3. अब आप “Account Preference” पर जायेंगे और फिर आपको Site Preference में Language के ऑप्शन को क्लिक करना होगा।

LinkedIn Account Preferences
LinkedIn Account Preferences
LinkedIn Language Option
LinkedIn Language Option

4. आप जैसे ही इस पर क्लिक करते हैं तो एक ड्रॉप-डाउन लिस्ट ओपन हो जाएगी और वहां पर आपको “हिंदी (Hindi)” पर टैब कर देना है।

Language Dropdown Option
Language Dropdown Option

अब आप देखेंगे कि आपके डेस्कटॉप में सभी कॉन्टेंट हिंदी भाषा में दिखाई देने लगेगा। इसके बाद यूजर्स की जो भी पोस्ट किसी अन्य भाषा में है, आप उनको भी हिंदी भाषा भाषा में देख पायेंगे। User को इसके लिए फीड पोस्ट पर “अनुवाद देखें” पर टैब करना होगा। जिससे कि उस मूल पोस्ट को हिंदी भाषा में देख सकें।

कंपनी के हिसाब से, हिंदी भाषा के लॉन्च के साथ मेम्बर्स को भी हिंदी में खुद का LinkedIn प्रोफाइल बनाने का भी फायदा होता है। यहां तक कि हिंदी भाषा के सदस्यों के लिए और रिक्रूटर्स वालों के लिए भी अच्छे अवसरों को ढूढ़ना वाकई बहुत आसान होता है।

जबकि दुनिया भर के टॉप सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म और अन्य प्लेटफार्म जैसे – इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब सभी हिंदी भाषा में उपलब्ध है। इसी प्रकार अब से LinkedIn भी हिंदी भाषा में उपलब्ध हो गया है।